नवरात्रि में गरबा आउटफिट के लिए दिल्ली की ये 5 मार्केट हैं बेस्ट, कम बजट में मिलेगा स्टाइलिश लुक

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Navratri Garba Outfit: नवरात्रि शुरू होते ही गरबा और डांडिया नाइट की तैयारियां तेज हो जाती हैं. खासकर लड़कियों के बीच हर नाइट के लिए अलग और स्टाइलिश आउटफिट पहनने को लेकर काफी एक्साइटमेंट रहती है. चनिया चोली, लहंगा, मिरर वर्क वाला दुपट्टा और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी गरबा लुक की पहचान माने जाते हैं. लेकिन हर कार्यक्रम के लिए नया आउटफिट खरीदना जेब पर भारी पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप कम बजट में नवरात्रि के लिए खूबसूरत और ट्रेंडी कपड़े तलाश रही हैं, तो दिल्ली की कुछ मशहूर मार्केट आपके काफी काम आ सकती हैं.

इन बाजारों में चनिया चोली और लहंगे से लेकर कुर्ती, दुपट्टे, स्कर्ट और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी तक कई तरह के विकल्प मिल सकते हैं. खास बात यह है कि अलग-अलग बजट के हिसाब से शॉपिंग करने के साथ यहां कई जगहों पर बार्गेनिंग भी की जा सकती है. यानी थोड़ी समझदारी और तुलना के साथ आप कम खर्च में पूरा गरबा लुक तैयार कर सकती हैं.

1. सरोजिनी नगर मार्केट

दिल्ली में बजट शॉपिंग की बात हो और सरोजिनी नगर का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है. कम कीमत में ट्रेंडी कपड़े तलाशने वालों के लिए यह मार्केट काफी लोकप्रिय है. यहां रंग-बिरंगे टॉप, स्कर्ट, दुपट्टे और इंडो-वेस्टर्न कपड़ों के साथ गरबा और नवरात्रि के लिए एथनिक आउटफिट के कई विकल्प मिल सकते हैं. कुछ दुकानों पर चनिया चोली और एथनिक सेट भी देखने को मिल जाते हैं. अगर आपका बजट कम है और आपको नवरात्रि की अलग-अलग रातों के लिए एक से ज्यादा आउटफिट खरीदने हैं, तो सरोजिनी नगर अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां करीब 500 रुपये से 2,000 रुपये के आसपास चनिया चोली सेट मिल सकते हैं. कीमत डिजाइन और क्वालिटी के हिसाब से अलग हो सकती है. यहां शॉपिंग करते समय बार्गेनिंग करना न भूलें.

2. जनपथ मार्केट

अगर आपको गुजराती और ट्रेडिशनल टच वाला गरबा लुक पसंद है, तो जनपथ भी आपकी शॉपिंग लिस्ट में शामिल हो सकता है. यहां कलरफुल स्कर्ट, मिरर वर्क वाले कपड़े, दुपट्टे और ट्रेडिशनल एक्सेसरीज जैसे कई विकल्प मिल सकते हैं. जनपथ की खासियत यह है कि यहां सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और दूसरी छोटी-छोटी एक्सेसरीज भी मिल सकती हैं. इससे आप अलग-अलग चीजों को मैच करके अपना पूरा नवरात्रि लुक तैयार कर सकती हैं. यहां चनिया चोली सेट करीब 1,000 से 2,500 रुपये के आसपास मिल सकते हैं. हालांकि, दुकानदार से रेट पूछने के बाद बार्गेनिंग जरूर करें.

3. लाजपत नगर

अगर आप बहुत ज्यादा महंगा आउटफिट नहीं लेना चाहतीं, लेकिन कपड़े की क्वालिटी और डिजाइन से भी समझौता नहीं करना चाहतीं, तो लाजपत नगर मार्केट अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां एथनिक वियर, लहंगा, कुर्ती और फेस्टिव आउटफिट की कई वैरायटी मिल जाती हैं. नवरात्रि के लिए यहां करीब 1,500 रुपये से 4,000 रुपये तक के चनिया चोली सेट मिल सकते हैं. ज्यादा भारी वर्क, बेहतर फैब्रिक या खास डिजाइन वाले आउटफिट की कीमत इससे ऊपर जा सकती है. इसलिए खरीदारी से पहले अलग-अलग दुकानों पर डिजाइन और रेट की तुलना करना फायदेमंद रहेगा.

4. चांदनी चौक

अगर आपको थोड़ा ज्यादा ट्रेडिशनल या हैवी गरबा लुक चाहिए, तो चांदनी चौक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. यहां एथनिक वियर की दुकानों के अलावा अलग-अलग गलियों में फेस्टिव और ट्रेडिशनल कपड़ों के कई विकल्प मिलते हैं. यहां आप चनिया चोली या लहंगे के साथ मैचिंग दुपट्टा, बॉर्डर, ज्वेलरी और दूसरी एक्सेसरीज भी तलाश सकती हैं. इससे अपनी पसंद के हिसाब से पूरा लुक तैयार करना आसान हो जाता है. चांदनी चौक में खरीदारी करते समय पहली ही दुकान पर खरीदारी करने के बजाय कम से कम 3-4 दुकानों पर रेट और डिजाइन जरूर पूछें. इससे आपको अलग-अलग दुकानों की कीमत का अंदाजा मिलेगा और बेहतर डील मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी.

5. करोल बाग

अगर आपको पारंपरिक गुजराती पैटर्न वाला चनिया चोली नहीं पहनना है और उसकी जगह लहंगा, एथनिक स्कर्ट, कुर्ती या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट से गरबा लुक तैयार करना है, तो करोल बाग भी अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां एथनिक वियर की कई दुकानें हैं, जहां अपनी पसंद और बजट के मुताबिक फेस्टिव कपड़े तलाशे जा सकते हैं. आप चाहें तो एथनिक स्कर्ट या लहंगे के साथ अलग दुपट्टा और ज्वेलरी मैच करके भी नवरात्रि के लिए एक अलग लुक तैयार कर सकती हैं.

कम बजट में ऐसे तैयार करें पूरा गरबा लुक

अगर आप हर नाइट के लिए अलग आउटफिट चाहती हैं, तो जरूरी नहीं कि हर बार पूरा चनिया चोली सेट ही खरीदें. एक अच्छी एथनिक स्कर्ट या लहंगे को अलग-अलग दुपट्टे और ज्वेलरी के साथ स्टाइल करके नया लुक तैयार किया जा सकता है. इसी तरह ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस, झुमके, चूड़ियां और मिरर वर्क वाला दुपट्टा आपके सिंपल आउटफिट को भी गरबा-ready बना सकता है. शॉपिंग के दौरान एक ही दुकान से सामान खरीदने के बजाय अलग-अलग दुकानों पर कीमत और डिजाइन की तुलना करें. खासकर बजट मार्केट में बार्गेनिंग से काफी फर्क पड़ सकता है.

यह भी पढ़े: रूसी तट के पास यूक्रेन ने तेल टैंकर पर किया ड्रोन हमला, 23 भारतीयों को बचाया गया

Latest News

केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, 95 साल के बुजुर्ग को ‘शानदार’ खोज के लिए मिला यह सम्मान

Nobel Prize in Chemistry: इस साल केमिस्ट्री यानि रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार फ्रांस में जन्मे 95 वर्षीय...

More Articles Like This