Best Destination Near Ujjain: गर्मी की छुट्टियों को बनाना है यादगार, तो इन 4 जगहों की करें सैर

Must Read

Best Destination Near Ujjain: अगर आप गर्मी की छुट्टियों में कही घूमने का प्लान बना रहे है तो आप मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन ट्रिप की प्‍लानिंग कर सकते है. उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर है, जो 12 ज्योतिर्लिंगों में एक है. यहां हर साल लाखों लोग भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में आप अगर कहीं घूमने का प्‍लान बना रहे है तो आप उज्जैन के आसपास मौजूद चार जगहों का दीदार कर सकते हैं. तो चलिए जानते है इन जगहों के बारे में…

रतलाम
जो लोग नेचर से प्‍यार करते है, उन्‍हे रतलाम की सैर जरूर करनी चाहिए. आपको बता दें कि रतलाम को शानदार सेलाना पैलेस के लिए भी जाना जाता है, जहां पैलेस के बीच में 200 वर्ष पुराना आलीशान बगीचा मौजूद है. इतना ही नहीं, यहां आप कैक्टस गार्डन, धोलावाद डैम और बांधवगढ़ नेशनल पार्क की सैर भी कर सकते हैं.

जानापाव कुटी
जानापाव कुटी तरह-तरह की जड़ी-बूटियों के लिए मशहूर है. आपको बता दें कि जानापाव कुटी उज्जैन से मात्र 98 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां से आप पहाड़ों के बीच से बहती चंबल नदी का दीदार कर सकते हैं. इसके साथ ही आप यहां ट्रेकिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं.

देवास
नेचर लवर्स के लिए देवास की सैर बेस्‍ट हो सकता है. यहां के खूबूसरत नज़ारे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. देवास की सैर के दौरान आप शिप्रा बांध, पुष्पगिरी तीर्थ, शंकरगढ़ हिल्स, कावड़िया हिल्स और मीठा तालाब का दीदार भी कर सकते हैं.

रालामंडल वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
रालामंडल वन्यजीव अभ्यारण उज्जैन से 69 किलोमीटर की दूरी पर है. यह खूबसूरत प्राकृतिक नजारों और सुंदर व दुर्लभ पशु-पक्षियों के लिए जानी जाती है. ये सेंचुरी 700 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है, जहां आप ट्रेकिंग और जीप सफारी का आनंद उठा सकते हैं.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This