सेब या आंवले का नहीं, बल्कि आम का बनाएं मुरब्बा, यहां जानें बनाने का तरीका

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mango Murabba Recipe: फलों के राजा आम का सीजन आ गया है. गर्मियों के मौसम में कच्‍चे आम खाने का अलग ही मजा है.  जब पेड़ से तोड़कर खट्टे-मीठे आमों को नमक के साथ खाया जाएं, तो मन को अलग ही सुकून मिलता है. कच्‍चे आम को कच्ची कैरी भी कहते हैं. इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए. कच्चे आम से चटनी, आम पन्ना, और लौंजी बनाई जाती है.

आज की खबर में हम आपको आम से बने मुरब्‍बा के बारे में बताने जा रहे हैं. जी हां आपने ठीक पढ़ा. अभी तक तो आपने आंवला या सेब का मुरब्‍बा खाया होगा, लेकिन आज हम आपको आम का मुरब्‍बा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. आप इसे बनाकर आसानी से स्टोर कर सकते हैं. इसकी तासीर ठंडी होती है. इसे बनाना भी बेहद आसान है. तो आइए जानते हैं आम का मुरब्‍बा बनाने की सिंपल रेसिपी…

बनाने की सामग्री

इसके लिए आपको करीब 1 किलो कच्चे आम लेने हैं. मुरब्बा के लिए करीब 800 ग्राम चीनी चाहिए. 2-3 टुकड़े दालचीनी, 4 पिसी हुई इलायची का पाउडर, 20-25 धागे केसर के चाहिए.

आम का मुरब्बा बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह से पानी में धोकर छील लें.
  • इसके बाद आप इसे किसी भी शेप में काट दें. फिर इन्हें पानी में डालकर उबाल लें.
  • आम को ज्यादा मुलायम नहीं करना है, बस आम चाकू से आसानी से कट जाए इतना पकाना है.
  • जब आम पक जाए तो किसी छलनी में डालकर छान लें.
  • अब उबले हुए आम को एक बड़े से बाउल में डालें और उसमें चीनी डाल कर रख दें.
  • चीनी और आम को करीब 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें.
  • अब एक स्टील की कड़ाही लें. उसमें आम और चीनी को डाल कर मीडियम फ्लेम पर पकाएं.
  • ध्यान रखें कि आपको आम को चलाते हुए पकाना है. बीच-बीच में कलछी की मदद से इसे चलाते रहें.
  • अब आम में 2 से 3 दालचीनी के टुकड़े डाल दें. थोड़े से पानी में केसर के धागे भिगो दें, फिर उस पानी को भी डाल दें.
  • अब आम को चीनी के साथ तब तक पकाना है जब तक कि चीनी से एक तार की चाशनी न तैयार हो जाए.
  • उबाल आने के बाद मुरब्बा में इलायची का पाउडर डालकर मिक्‍स कर दें.
  • इसके बाद गैस बंद कर दें. आपका मुरब्बा तैयार है. इसे ठंडा होने पर 4 से 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
  • आप इसे रोटी के साथ या बच्‍चों को ब्रेड पर लगाकर भी खिला सकते हैं.

ये भी पढ़ें :- Funny Jokes: कैदी ने फांसी से पहले बताई ऐसी अंतिम इच्छा, जानकर हो जाएंगे लोटपोट

 

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version