RBI Bharti: भारतीय रिजर्व बैंक में 55 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें आवश्‍यक योग्‍यता

RBI Assistant Recruitment 2023:  बैकिंग सेक्‍टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्‍टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आ‍मंत्रित किया है. जो भी उम्‍मीद्वार RBI के इन पदों पर आवेदन करना चा‍हते है वो इसके आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

आपको बता दें कि आरबीआई के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 450 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू हो चुकी है. जो 4 अक्टूबर तक चलेगी. RBI के इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्‍छुक उम्‍मीद्वार 4 अक्‍टूबर तक या उससे पहले अपना आवेदन कर सकते हैं.

आवश्‍यक योग्‍यता

जो भी उम्‍मीद्वार आरबीआई के इन पदों पर आवेदन करना चाहते है, उनके पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 1 सितंबर, 2023 तक किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई भी न्यूनतम अंकों की जरूरत नहीं है. लेकिन ग्रेजुएट होना आवश्यक है.

वहीं भूतपूर्व सैनिकों के पास ग्रेजुएट की डिग्री या मैट्रिकुलेशन या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ कम से कम 15 वर्षों का डिफेंस सर्विस का अनुभव होना चाहिए.

आवश्‍यक आयु सीमा

RBI असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 सितंबर तक 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा सरकारी नियमानुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्‍क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएस: उम्मीदवारों को 50 रुपये के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी देना होगा.
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 450 रुपये के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा.
कर्मचारी: किसी भी प्रकार का कोई शुल्क का भुगतान करना नहीं होगा.

Latest News

चरित्र तय करता है कि आप कितनी दूर तक जाएंगे”: IIM लखनऊ के MBA विद्यार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह का सशक्त संदेश

Lucknow: देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार Indian Institute of Management Lucknow के प्रतिष्ठित वार्षिक महोत्सव Manfest–Varchasva के...

More Articles Like This

Exit mobile version