अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी और बारिश ने मचाई तबाही, 61 लोगों की मौत, 110 से अधिक घायल

Must Read

Kabul: अफगानिस्तान में जारी भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. देश में 61 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 110 से अधिक लोग घायल हुए हैं. खराब मौसम के चलते राहत और बचाव कार्यों में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं. सैकड़ों गांवों का संपर्क कट गया है. कई सड़कें बर्फ से ढकी हुई हैं और दुर्गम इलाकों तक पहुंचना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. वर्ष 2024 में वसंत ऋतु में आई अचानक बाढ़ में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई थी.

2.7 लाख बच्चे बीमारियों के गंभीर खतरे में

भूकंप प्रभावित इलाकों में करीब 2.7 लाख बच्चे जानलेवा ठंड और बीमारियों के गंभीर खतरे में हैं. देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद के मुताबिक देश के 34 में से 15 प्रांत इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं. आंकड़ों के अनुसार 458 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं और बड़ी संख्या में पशुधन की भी मौत हुई है, जिससे पहले से आर्थिक संकट झेल रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

मृतकों और घायलों की संख्या में हो सकता है इजाफा

अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे दूरदराज इलाकों से जानकारी मिल रही है. मृतकों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है. अफगानिस्तान पहले से ही चरम मौसम घटनाओं के प्रति बेहद संवेदनशील रहा है. अचानक बाढ़, भारी बारिश और बर्फबारी यहां हर साल दर्जनों, कभी-कभी सैकड़ों जानें ले लेती हैं. साल 2024 में ही वसंत ऋतु की बाढ़ में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

बढ़ते प्रभाव ने आपदाओं को और बना दिया घातक

विशेषज्ञों के अनुसार दशकों से चला आ रहा संघर्ष, कमजोर बुनियादी ढांचा, गरीबी, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव ने आपदाओं को और घातक बना दिया है. ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों की भरमार है, जो भारी बारिश या बर्फबारी का सामना नहीं कर पाते. अगस्त और नवंबर में आए इन भूकंपों में 2,200 से अधिक लोगों की जान गई थी और हजारों परिवार बेघर हो गए थे. यूनिसेफ के मुताबिक भूकंप प्रभावित इलाकों में करीब 2.7 लाख बच्चे जानलेवा ठंड और बीमारियों के गंभीर खतरे में हैं.

इसे भी पढ़ें. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी देश को संबोधित, जानिए कब-कहां और किन-किन भाषाओं में होगा प्रसारित

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This