पाकिस्तानी महिला टीम को बडा झटका, तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Islamabad: पाकिस्तानी महिला टीम को बडा झटका लगा है. तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार को पुष्टि की. ऐमन अनवर ने तीन टी20 वर्ल्ड कप और 2022 में हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद अपने करियर को विराम दिया है. PCB ने बताया कि जुलाई 2016 से फरवरी 2023 तक पाकिस्तान के लिए आठ वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद ऐमन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है.

टी20 कैप हासिल करने वाली 37वीं महिला खिलाड़ी

दाएं हाथ की मध्यम गति की तेज गेंदबाज ने जुलाई 2016 में साउथेम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और वह टी20 कैप हासिल करने वाली पाकिस्तान की 37वीं महिला खिलाड़ी बनी थीं. उन्होंने फरवरी 2017 में कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और 50-ओवर के फॉर्मेट में चार विकेट लिए. टी20 इंटरनेशनल में ऐमन ने खेले 37 मुकाबलों में कुल 29 विकेट चटकाए.

सभी फॉर्मेट को मिलाकर 33 विकेट हासिल

वहीं, 45 मैचों के अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 33 विकेट हासिल किए. ऐमन 2018, 2020 और 2022-23 में महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थीं. उन्होंने न्यूजीलैंड में हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में भी पाकिस्तान के अभियान में हिस्सा लिया था. घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2020 के लिए नेशनल टीम में वापस बुलाया था.

पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में शामिल

PCB ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद ऐमन ब्रॉडकास्टिंग के जरिए खेल से जुड़ी रहेंगी और अब एक अधिकारी के तौर पर एक नए रोल में नजर आएंगी. इस साल जनवरी में मैच रेफरी इंडक्शन कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्होंने सोमवार को चल रहे नेशनल महिला अंडर-19 टूर्नामेंट में मैच रेफरी के तौर पर डेब्यू किया. उनका इंटरनेशनल करियर लगभग सात साल का रहा. इस दौरान वह पाकिस्तान महिला क्रिकेट के कई अहम पड़ावों का हिस्सा रहीं और देश की कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के साथ खेलीं.

इसे भी पढ़ें. नेपाल में बाढ़ से तबाहीः कई लोगों की मौत, 105 भारतीयों सहित सैकड़ों लापता

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version