Owls Killing Plan: केन्या में कौवों के बाद अब अमेरिका में उल्लूओं को मारने का निर्देश, बाइडेन सरकार ने क्यों दिया ऐसा आदेश?

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America Owls Killing Plan: हाल ही में केन्‍या में अपने देश में करीब 10 लाख कौवों को मारने का ऐलान किया था, जिसके बाद अब अमेरिका ने लगभग 5 लाख ‘बॉर्ड’ उल्लुओं को खत्म करने का मसौदा तैयार किया है. कहा जा रहा है कि बॉर्ड उल्लू अमेरिका के ‘स्पॉटेड उल्लू’ प्रजाति के लिए खतरा बन गए हैं, इनके कारण ही ‘स्पॉटेड उल्लू’ खत्म होने की कगार पर हैं.

ऐसे में ‘बॉर्ड’ उल्लुओं को खत्‍म करने के लिए वन्यजीव अधिकारियों ने पश्चिमी तट के घने जंगलों में पेशेवर निशानेबाजों को तैनात करने का प्‍लान बनाया है. दरअसल, अमेरिका का वन्यजीव विभाग ओरेगॉन, वाशिंगटन और कैलिफोर्निया में लगातार समाप्‍त हो रहे चित्तीदार उल्लुओं की आबादी बढ़ाने की सोच रहा है. जिसके लिए इस योजना के तहत अगले तीन दशकों में 4.50 लाख उल्लुओं को निशाना बनाया जाएगा.

छोटे उल्लुओं के ठिकाने पर किया कब्जा

बता दें कि मूल रूप से ये उल्लू पूर्वी अमेरिका के हैं, लेकिन अब इन्होंने अमेरिका के पश्चिमी तटों पर आक्रमण कर दिया है. दरअसल, बार्ड उल्लूओं ने स्पॉटेड उल्लुओं के ज्‍यादातर संसाधनों पर कब्जा कर लिया है ऐसे में छोटे उल्लू इनसे नहीं लड़ पा रहे हैं. वहीं, अमेरिका छोटे उल्लुओं की प्रजाति की संरक्षण के लिए दशकों से प्रयास कर रहा है. इसके लिए जहां छोटे उल्‍लू रहते है उन जंगलों को सुरक्षित किया गया है.

उल्लुओं को मारना ही एक मात्र ऑप्‍शन

वहीं, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जंगलों को संरक्षित करने के बाद भी छोटे उल्लुओं की प्रजाति खतरे में है, क्योंकि बॉर्ड उल्लुओं ने इनके ठिकानों को पर कब्जा कर लिया है. ऐसे में अब छोटे उल्लुओं को बचाने के लिए बड़े उल्लुओं को मारना ही एक मात्र तरीका शेष है, यदि जल्‍द ही ऐसा नहीं किया गया तो कुछ ही समय में ‘स्पॉटेड उल्लुओं’ की प्रजाति समाप्त हो जाएगी.

यह भी पढ़ें-India China Relations: कजाकिस्तान में चीन के विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, LAC समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version