टॉयलेट के बाहर…, ईरान से लड़ने पहुंचे अमेरिकी जंगी जहाज पर सैनिकों की बढ़ी समस्या

America : ईरान पर हमले की तैयारी में मिडिल ईस्ट पहुंच रहे अमेरिका के दूसरे एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड के सामने कई दिक्कतें आ रही हैं. बता दें कि सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि विमान वाहक युद्धपोत पर तैनात करीब 4000 सैनिकों को टॉयलेट की कमी और चोक सीवेज से जूझना पड़ रहा है. इससे उनकी सेहत बिगड़ने लगी है.

बता दें कि दुनिया के सबसे खतरनाक यूएस नेवी के हाईटेक और महंगे न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड में हजारों सैनिकों के सामने शौच का संकट खड़ा हो गया है. इस समय हालात ऐसे है कि यूएसएस फोर्ड के चालक दल को शौचालय के लिए 45 मिनट तक लंबी कतारों का सामना करना पड़ा रहा है.

शक्ति प्रदर्शन के लिए डिज़ाइन किया गया विमानवाहक पोत

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी शक्ति प्रदर्शन के लिए डिज़ाइन किया गया इतिहास का सबसे महंगा विमानवाहक पोत अपने ही क्रू को स्वच्छता सुविधाएं प्रदान नहीं कर पा रहा है. बतया जा रहा है कि करीब 13 अरब डॉलर यानी 1.18 लाख करोड़ रुपये की लागत से बने इस जहाज पर 4,600 नाविकों को रखने की क्षमता है. लेकिन इसमें काफी शौचालय खराब हो गए हैं. यह समस्या जहाज के वैक्यूम कलेक्शन, होल्डिंग एंड ट्रांसफर सिस्टम से जुड़ी है, जो क्रूज जहाजों से प्रेरित है और कम पानी का उपयोग करता है.

शौचालयों की मरम्मत के लिए बाहरी मदद

इसे लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि 2023 से अब तक 42 बार शौचालयों की मरम्मत के लिए बाहरी मदद मांगी गई है. इसके साथ ही 2025 में तो कई बार शिकायत की गई. एक ई-मेल में चार दिनों में 205 ब्रेकडाउन दर्ज किए गए हैं. इसके बाद इस समस्‍या का समाधान नही हुआ. इंजीनियरिंग टीम को 19-19 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ रही है. ऐसे में कई बार 90 फीसदी शौचालय काम नहीं करते, जिससे नाविकों को 45 मिनट तक कतार में इंतजार करना पड़ रहा है.

अमेरिकी नौसैनिकों के लिए बड़ी समस्या

बता दें कि ट्रंप प्रशासन के ईरान पर हमले की धमकियों के बीच टॉयलेट क्राइसिस अमेरिकी नौसेना की तैयारियों पर सवाल उठा रहा है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दुनिया का सबसे शक्तिशाली विमानवाहक जहाज दुश्मन से पहले अपने शौचालयों से जूझ रहा है. युद्ध की तैयारियों के बीच अमेरिकी नौसैनिकों के लिए ये बड़ी समस्या है. इस दौरान उनकी तबीयत खराब होने के कारण ईरान पर हमला करने की अमेरिकी क्षमता पर असर पड़ सकता है.

  इसे भी पढ़ें :- AI समिट में प्रदर्शन मामला: कोर्ट ने IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब को भेजा चार दिन की पुलिस कस्टडी में

Latest News

सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद बौखलाए अमेरिकी राष्‍ट्रपति, सुरक्षा के नाम पर लगा सकते हैं नया टैरिफ

US tariffs: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ को लेकर दिए फैसले के बाद अमेरिका कुछ नए उत्पादों पर भारी...

More Articles Like This

Exit mobile version