अमेरिका में आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, उड़ गए कई घरों के छत; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America storm: इन दिनों अमेरिका के मध्य-पश्चिम और दक्षिण के कुछ क्षेत्रों में भीषण तूफान काफी तबाही मचाई है. जिसके चलते लोगों का जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस विनाशकारी तूफान के कारण कई लोगों के घरों की छतें उड़ गईं और बिजली के खंभे गिर गए तथा कई पेड़ जड़ सहित उखड़ गए.

इस दौरान उत्तर-पूर्व अरकंसास में तूफान के चलते आपातकाल घोषित किया गया है. इसके अलावा, राष्‍ट्रीय मौसम विभाग ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर निवासियों से ये अपील की है कि यह खतरनाक स्थिति है. कृपया अभी घरों में रहें.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा अरकंसास, इलिनोइस, मिसौरी और मिसिसिपी के कुछ हिस्सों में तूफान और बवंडर को लेकर 12 से अधिक चेतावनियां जारी की हैं. साथ ही ये भी कहा है कि मौसम लगातार खतरनाक बना हुआ है. वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने इसके लिए अस्थिर वातावरण, तेज हवा और खाड़ी से देश के मध्य भाग में आने वाली नमी तथा दिन के समय की गर्मी को जिम्मेदार बताया है.

अभी और होगी बारिश

इतना ही नहीं, आगामी दिनों में दक्षिण और मध्य-पश्चिम में संभावित रूप से भीषण बाढ़ के खतरे की भी आशंका जताई गई है. क्‍योंकि पूर्व की ओर बढ़ रहा भयंकर तूफान विकराल होता जा रहा है.  ऐसे में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि शक्तिशाली तूफान के चलते शनिवार तक हर दिन बाढ़ का खतरा रहेगा. अगले चार दिन में 30 सेंटीमीटर से अधिक बारिश की संभावना है.

इसे भी पढें:-भारत पर 26% तो चीन पर 34%… डोनाल्ड ट्रंप ने लागू किया रेसिप्रोकल टैरिफ, दुनियाभर में मचा हड़कंप

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version