‘हमारी सेना का ड्रोन समुद्र में मिशन पूरा करके लौटा’, US के दावे पर ईरान ने जारी किया बयान

New Delhi: अमेरिका के बयान के बाद ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि सेना का एक ड्रोन समुद्र में एक मिशन पूरा करके लौटा है. ईरान की सेना का एक ड्रोन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में एक निगरानी मिशन पर था. यह दावा अमेरिका से तनातनी के बीच ईरानी मीडिया ने किया है.यह दावा अमेरिकी सेना के उस बयान के कुछ समय बाद किया गया है, जिसमें कहा गया था कि उसने एक ईरानी विमान को मार गिराया है, जो एक एयरक्राफ्ट कैरियर के बहुत करीब आ गया था.

मिशन को क्षेत्र की पूरी निगरानी के लिए जरूरी

फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक ड्रोन ने ईरान के आस-पास के इलाकों में मिलिट्री गतिविधियों पर सफलतापूर्वक नजर रखी और रियल टाइम में डेटा ग्राउंड बेस को भेजा. सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बताया कि रिपोर्ट में ऐसे मिशन को क्षेत्र की पूरी निगरानी के लिए जरूरी बताया गया है. ईरान की सेमी-ऑफिशियल तस्नीम न्यूज एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि ईरान का अपने एक ड्रोन से संपर्क टूट गया है, जिसके कारण की जांच की जा रही है. पता चलने के बाद इसकी घोषणा की जाएगी.

मार गिराने के लिए मजबूर होना पड़ा

इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा था कि एक अमेरिकी एफ-35सी लड़ाकू विमान को अरब सागर में एक ईरानी शाहेद-139 ड्रोन को मार गिराने के लिए मजबूर होना पड़ा. कमांड ने बताया कि जब कैरियर ईरानी तट से लगभग 800 किमी दूर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से गुजर रहा था, तब ड्रोन ने यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर रुख किया.

आत्मरक्षा के लिए ड्रोन को मार गिराया

अमेरिकी बयान के अनुसार आत्मरक्षा के लिए ड्रोन को मार गिराया गया. सेना ने कहा कि इस घटनाक्रम में कोई भी अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ और न ही कोई उपकरण क्षतिग्रस्त हुआ. यह घटनाक्रम क्षेत्र में अमेरिकी सेना की महत्वपूर्ण तैनाती के बीच देखने को मिला. ट्रंप प्रशासन ने जनवरी के आखिर में एक एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और कई युद्धपोतों को मध्य पूर्व में तैनात किया था क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति तेहरान को लगातार चेतावनी दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘Read Now, सॉरी पापा…’, गाजियाबाद में 9वीं मंजिल से क्यों कूदीं तीन सगी बहनें? सुसाइड नोट ने खोले राज

Latest News

Onion Price: त्योहारी सीजन से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता, बफर स्टॉक का 30% तक प्याज खराब

त्योहारी सीजन से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों ने चिंता बढ़ा दी है. सरकार के बफर स्टॉक में रखा करीब 30% प्याज खराब होने लगा है, जबकि नई फसल की आवक में भी देरी की संभावना है.

More Articles Like This

Exit mobile version