अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन में भारतीय रंग में रंगी नजर आईं Kim Kardashian, भारत को लेकर कह दी बड़ी बात

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kim Kardashian: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध चुके हैं. वहीं, शादी समारोह के बाद 13 जुलाई को कपल की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी आयोजित की गई थी, जिसमें देश-विदेश के दिग्गजों ने अपने लुक से जलवा बिखेरा. इस दौरान बिलेनियर किम कार्दशियन और ख्लोए कार्दशियन सबसे ज्यादा लाइमलाइट लुटती नजर आईं. किम ने अपने इंस्टाग्राम पर समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही उन्होंने भारत के लिए अपना प्यार जाहिर किया है.

किम कार्दशियन ने अनंत और राधिका के शाही वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं.

सिर पर दुपट्टा लिए रेड आउटफिट में किम भारत के रंग में रंगी नजर आईं. उन्होंने इस दौरान अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया.

किम कार्दशियन ने अपने बालों को खुला छोड़ा था. साथ ही रेड आउटफिट के साथ उन्होंने एमरेल्ड जूलरी से अपने लुक को कंप्लिट किया था.

एक तस्वीर में किम कार्दशियन ईशा अंबानी के साथ पोज देती नजर आईं.

वहीं, दूसरी तस्वीर में किम न्यूली वेड कपल अंनत और राधिका से बातचीत करती नजर आ रही हैं.

एक तस्वीर में किम अपने डिजाइनर से अपना दुपट्टा सेट करवाती दिख रही हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए किम ने कैप्शन में भारत के लिए अपना प्यार जाहिर किया है. किम ने लिखा, “इंडिया के पास मेरा दिल है.”

सोशल मीडिया पर पॉपुलर गेस्ट किम कार्दशियन की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें- Pakistan News: पाकिस्तान में भीषण बम विस्फोट, सैनिक छावनी पर हमला; कई इमारतें तहस-नहस

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This

Exit mobile version