किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयूज गिरफ्तार, एपस्टीन फाइल्स में सामने आए थे कारनामें

Andrews Mountbatten : ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-III के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयूज माउंटबेटन को गिरफ्तार कर लिया गया है. कुछ ही समय पहले अमेरिकी एपस्टीन फाइल्स में उनका नाम सामने आया था. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि ब्रिटिश पुलिस ने उनको अपने पद के दुरुपयोग करने के संदेह में गिरफ्तार किया है. बता दें कि उनको उस वक्‍त गिरफ्तार किया गया जब वह 66वां जन्मदिन मना रहे थे.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह एंड्रयू के खिलाफ थेम्स वैली पुलिस को पद के दुरुपयोग को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके साथ ही राजशाही के विरोधी कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ शिकायत तब की थी, जब उन पर कथित तौर पर एपस्टीन के साथ बिजनेस संबंधी डॉक्यूमेंट शेयर करने के आरोप लगे थे. इतना ही नही बल्कि नियमों के तहत ट्रेड राजदूतों को अपनी यात्रों की जानकारी गुप्त रखना होता है, चाहें वह उस पद पर न भी हो.

एंड्रूयू राजदूत के पद का दुरुपयोग करने के आरोप

इस मामले को लेकर थेम्स वैली पुलिस का कहना है कि वह मामले में आपराधिक जांच शुरू करने को लेकर कानूनी प्रतिनिधों से बातचीत कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2010 से 2015 तक बोर्ड ऑफ ट्रेड के प्रेसिडेंट रहे, इसके साथ ही विंस केबल ने एंड्रूयू पर ट्रेड राजदूत के पद पर रहने के दौरान इसका दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं.

बंकिंघम पैलेस की ओर जारी बयान

इसके साथ ही कुछ ही समय पहले लंबी जांच के बाद एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने उनकी प्रिंस की उपाधि को भी वापस ले लिया था. इतना ही नही बल्कि उनको अपना रॉयल लॉज भी खाली करना पड़ा था. तब बंकिंघम पैलेस की ओर जारी बयान में साफ किया गया कि राजा के भाई को अब केवल एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर के नाम से ही जाना जाएगा.

एपस्टीन फाइल्स से एंड्रयू का जुड़ा नाम

बता दें कि एंड्रयू माउंटबेटन का नाम एपस्टीन फाइल्स से भी जुड़ा था. साथ ही उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे. ऐसे में एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि एपस्टीन उसे एंड्रयूज माउंटबेटन के साथ यौन संबंध बनाने के लिए ब्रिटेन से तस्करी करने लाया था. महिला ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के व्यापार दूत के रूप में काम करते हुए दोषी यौन अपराधी के साथ संवेदनशील जानकारी साझा की थी. फिलहाल एंड्रयूज इन आरोपों से लगातार इनकार कर रहे हैं.

एपस्टीन फाइल में इन सभी का नाम

जानकारी के मुताबिक, एपस्टीन फाइल्स में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क, बिल गेट्स,  माइकल जैक्सन, मिक जैगर, केविन स्पेसी के साथ और भी कई लोगों का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें :-  भारत की AI इम्पैक्ट समिट में इमैनुअल मैक्रों को किस पर आया गुस्सा, बुरी तरह बौखलाए

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version