अगले वर्ष शेनझेन में APEC शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा चीन, जिनपिंग ने की घोषणा

Must Read

APEC Summit : वर्तमान में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक घोषणा करते हुए बताया की, कि वर्ष 2026 का एपीईसी शिखर सम्मेलन चीन के शेनझेन शहर में आयोजित किया जाएगा. इस बैठक में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 21 देशों के नेता शामिल होंगे. इस साल की बैठक दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में संपन्न के समापन सत्र में शी ने यह एलान किया और कहा कि एक समय में शेनझेन एक छोटा मछली पकड़ने वाला गांव था लेकिन आज आधुनिक अंतरराष्ट्रीय महानगर बन चुका है. इसे उन्‍होंने चीन के खुलेपन और विकास की कहानी का प्रतीक बताया. इसके साथ ही आने वाले साल में हम सब इसी शहर में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखेंगे.

ट्रंप-शी ने बटोरी सुर्खियां

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस साल के एपीईसी सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. बता दें कि दोनों नेताओं के इस मुलाकात में टैरिफ और दुर्लभ खनिजों के व्यापार को लेकर नई सहमति बनी. इसके साथ ही ट्रंप ने घोषणा किया कि अमेरिका चीन पर लगाई गई फेंटानिल टैरिफ को 20% से घटाकर 10% करेगा.

चीन ने इन आयात पर दी मंजूरी

बता दें कि इसके बदले चीन ने अमेरिका से सोयाबीन और सेमीकंडक्टर चिप्स के आयात को मंजूरी दी, इतना ही नही बल्कि दुर्लभ खनिजों के निर्यात नियंत्रण को हटाने पर सहमति जताई. ऐसे में ट्रंप ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अप्रैल 2026 में चीन का दौरा करेंगे और इसके बाद जिनपिंग भी अमेरिका की यात्रा करेंगे. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि ट्रंप भी शेनझेन शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे.

एपीईसी की असली ताकत उसकी एकजुटता

इस दौरान शी जिनपिंग ने अपने संबोधन में कहा कि एशिया-प्रशांत देशों को पारस्परिक सहयोग को पहले से भी और गहरा करना चाहिए, नई तकनीकों में खुला नवाचार अपनाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने विकसित देशों से विकासशील देशों को वित्तीय, तकनीकी और क्षमता निर्माण में सहयोग देने की अपील की. उन्‍होंने ये भी कहा कि एपीईसी की असली ताकत उसकी एकजुटता और साझा दृष्टिकोण में निहित है.

क्यों खास है चीन के लिए शेनझेन

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शेनझेन चीन की आर्थिक क्रांति का केंद्र माना जाता है. 1980 के दशक में यह शहर चीन के पहले आर्थिक विशेष क्षेत्र के रूप में उभरा था. उन्‍होंने बताया कि आज यहां तकनीकी, विनिर्माण और समुद्री व्यापार का मजबूत नेटवर्क है, जो इसे एपीईसी जैसे वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी के लिए आदर्श स्थान बनाता है.

इसे भी पढ़ें :- क्या ट्रंप को सता रहा पुतिन-जिनपिंग से डर? आखिर 33 साल बाद न्यूक्लियर टेस्ट का क्यों लिया फैसला

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This