हेलीकॉप्टर से कूदने से पहले ही खुल गया स्काईडाइवर का पैराशूट, वीडियो में दिखा भयानक मंजर!

Canberra: ऑस्ट्रेलिया में स्काईडाइविंग के दौरान भयानक हादसा हो गया. यहां हवा में हज़ारों मीटर ऊपर विमान से छलांग लगाने से टीक पहले गलती से स्काईडाइवर का पैराशूट खुल गया और उसके दबाव में वह विमान से गिर गया. फिर इस शख्स का पैराशूट जाकर विमान के एक हिस्से में फंस गया और यह स्काइडाइवर उससे अटककर हवा में लटक गया.

सितंबर में हुई थी यह घटना

इतना ही नहीं बल्कि जब यह स्काइडाइवर गिरा तो इसका झटका लगने से विमान के गेट पर खड़ा एक कैमरामैन भी विमान से गिर गया. हालांकि यह घटना सितंबर में हुई थी लेकिन इसका वीडियो अधिकारियों ने आज ही जारी किया है. इसके अनुसार यह स्टंट केर्न्स के दक्षिण (साउथ ऑफ़ केर्न्स) में किया गया था. स्काईडाइवर इस हादसे में बाल-बाल बच गया. ट्रांसपोर्ट सेफ्टी वॉचडॉग (परिवहन सुरक्षा निगरानी संस्था) अब इस घटना की जांच कर रही है.

पूरी योजना तहस-नहस

स्काईडाइवर्स का यह ग्रुप 15,000 फीट (4,600 मीटर) की ऊंचाई पर 16 पैराशूटिस्टों की मदद से हवा में एक विशेष फॉर्मेशन बनाने वाला था. यह करतब एक पैराशूटिस्ट कैमरा ऑपरेटर द्वारा फिल्माया जाना था. लेकिन जैसे ही स्टंट शुरू करने के लिए ग्रुप का पहला सदस्य विमान के गेट के पास पहुंचा. उनकी पूरी योजना तहस-नहस हो गई. ऑस्ट्रेलियाई ट्रांसपोर्ट सेफ्टी ब्यूरो ने इस हादसे का वीडियो जारी किया है.

विमान के विंग फ्लैप में फंसकर खुल गया

इसमें देखा जा सकता है कि कैसे जब ग्रुप का पहला मेंबर गेट के पास आया तो उसका रिज़र्व पैराशूट जिसे आपातकालीन पैराशूट भी कहते हैं. वह विमान के विंग फ्लैप में फंसकर खुल गया. पैराशूट के खुलते ही स्काईडाइवर को पीछे की ओर ज़ोर से झटका लगा और वह हवाई जहाज से टकराते हुए गिर गए. इतने में ही उनका पैराशूट विमान की पूंछ के चारों ओर लिपट गया और वह इसमें अटक कर हवां में लटक गए.

इसे भी पढ़ें. M23 विद्रोहियों ने कांगो के दक्षिण किवु में किया बड़ा हमला, 400 से अधिक लोगों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version