ऑस्ट्रेलिया में यहूदी फेस्टिवल के दौरान मास शूटिंग पर इजरायल का पहला रिएक्शन

Australia : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हनुका उत्सव के दौरान हुए आतंकी हमले पर इजराइल के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि इस हमले में कई यहूदी मारे गए हैं और कई बुरी तरह घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि दो बंदूकधारियों ने सिडनी के बॉन्डी बीच पर उत्सव के दौरान गोलियां चलाई. इसमें लगभग 2 हजार से ज्यादा लोग शामिल थे.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने इसे घिनौना कृत्य कहा और साथ ही पीड़ितों के साथ एकजुटता जताई है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ‘ठीक इसी समय ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हमारे बहन-भाईयों पर घिनौने तरीके से आतंकवादी हमला हुआ है. उन्‍होंने बताया कि यह उन यहूदियों पर हुआ क्रूर हमला है, जो बॉन्डी बीच पर हनुका की पहली मोमबत्ती जलाने गए थे. बता दें कि इस हमले ने पूरे देश के दिल को दहला दिया है. हम जल्द से जल्द घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं.

ऑस्ट्रेलिया सरकार से की अपील

इसके साथ ही इस हमले को लेकर इजराइली राष्ट्रपति ने ऑस्ट्रेलिया सरकार से अपील की है और साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बढ़ते यहूदी विरोधी प्रतिक्रियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है. इतना ही नही बल्कि उन्होंने चेतावनी भी जारी की है.

ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर यहूदी विरोधी उन्माद के परिणाम

ऐसे में इस हमले को विदेश मंत्री गिदोन सार ने क्रूर हत्या बताया है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में सालों से चल रही यहूदी विरोधी उकसावे से जोड़ा है. इस‍के साथ ही सार ने सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए लिखा कि पिछले दो सालों में ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर यहूदी विरोधी उन्माद के परिणाम हैं. उन्होंने ये भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार जिसे अनगिनत बार चेतावनी के संकेत मिले थे, उसे होश में आना चाहिए.

ऊर्जा मंत्री ने की हमले की निंदा

इस मामले को लेकर ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने इस हमले की निंदा की और लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की. प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, दुनियाभर में यहूदी विरोधी भावना से लड़ने पर जोर दिया. ऐसे में इसे लेकर कोहेन का कहना है कि ‘हम ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी समुदाय के साथ उनके कठिन समय में खड़े हैं और साथ ही घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं.’

पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में लिया

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुका त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलावारों ने फायरिंग की. इस हमले में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तेज गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है. बता दें कि दोनों हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

 इसे भी पढ़ें :- पैरों में बार-बार आ रहे क्रैंप तो भूलकर भी न करें ये गलती, कैंसर के होते हैं खतरनाक संकेत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version