बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 का ऐलान, 3 साल बाद मैट रेनशॉ की हुई वापसी

AUS vs BAN Playing-XI: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. कप्तान पैट कमिंस ने तीन साल बाद मैट रेनशॉ को दोबारा मौका दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया वापसी करना चाहती है. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट शनिवार से मैके में शुरू होगा. कमिंस ने पहली हार के बाद अपनी प्लेइंग-11 में एक ही बदलाव किया है.

डारविन में पहले टेस्ट मैच में खेली

इसके अलावा पूरी टीम वही है जो डारविन में पहले टेस्ट मैच में खेली थी. जिस ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार मिली थी, वो फुल फ्लैज ऑस्ट्रेलियाई टीम थी, जिसमें मिचेल स्टार्क, कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लॉयन का गेंदबाजी अटैक था. डारविन में बतौर ओपनर खेलने वाले जैक वेदरार्ल्ड को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उनकी जगह मैट रेनशॉ टीम में आए हैं. रेनशॉ तीन साल बाद प्लेइंग-11 में लौट रहे हैं.

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेला

इससे पहले उन्होंने नई दिल्ली में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था, लेकिन उस समय वह मिडिल ऑर्डर में उतरे थे. बांग्लादेश के खिलाफ वह अपनी पुरानी पोजिशन यानी ओपनिंग पर खेलेंगे. उनका साथ देने के लिए ट्रेविस हेड होंगे. बल्लेबाजी में इन दोनों के अलावा टीम के पास स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, बेयू बेवस्टर जैसे बल्लेबाज हैं. माना जा रहा था कि बदला लेने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम स्पिनर नाथन को बाहर कर स्कॉट बोलैंड के साथ जाएगी. ताकि, ऑल पैस अटैक के साथ बांग्लादेश को कमजोर कर सके, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने फैसला किया कि नाथन को खिलाया जाएगा और बोलैंड को बाहर ही रहना होगा.

दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: पैट कमिंस (कप्तान), मैट रेनशॉ, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), बेयू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड.

इसे भी पढ़ें. कोर्ट से पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को बड़ी राहत, 22 साल पुराने मामले में बरी, केस भी खत्म

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version