मौत के 100 से अधिक दिनो बाद ईरान के मशहद में दफ़नाए जाएगे खामेनेई, 9 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayatollah Ali Khamenei: इजरायल और अमेरिका के सयुक्त हमले में मारे जाने वाले ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की 100 से ज़्यादा दिनों के बाद अब अंतिम संस्कार की घोषणा की गई है. सरकारी मीडिया ने शनिवार को बताया कि जुलूस 4 जुलाई को तेहरान में शुरू होंगे और 9 जुलाई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में उन्हें दफ़नाया जाएगा.

उनके काम को प्रकाशित करने वाले कार्यालय के एक बयान के मुताबिक, खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के लिए समारोह 4 जुलाई से 9 जुलाई तक तेहरान, क़ोम और मशहद में आयोजित किए जाएंगे.

विदेशों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद

आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई को अंतिम रूप से मशहद शहर में स्थित इमाम रज़ा (अ.स.) की पवित्र दरगाह में दफनाया जाएगा. यहां बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालुओं के आने की भी उम्मीद है. खास तौर पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, बांग्लादेश और कश्मीर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं.

बता दें कि फरवरी में खामेनेई की मौत के साथ ही इस्लामिक रिपब्लिक की बागडोर संभालने वाले उनके तीन दशकों से ज़्यादा लंबे कार्यकाल का अंत हो गया था.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This

Exit mobile version