New Delhi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम गेंदबाजों के बजाए फैंस को पीट रहे है और अब पूरा पाकिस्तान ये कह रहा है कि बाबर कब जाओगे. इंग्लैंड से शर्मसार होकर लौटी पाकिस्तान टीम की पीसीबी ओवरहालिंग करने की तैयारी में जुटा है और टीम के ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियो को घरेलू क्रिकेट खेलने को कह दिया गया है. बाबर आजम भी इससे अछूते नहीं रहे उनको भी मैच खेलने उतरना पड़ा पर उसके बाद जो हुआ वो किसी के गले के नीचे नहीं उतरा क्योंकि बाबर बड़ा कांड कर चुके थे.
फैंस मैदान के अंदर चले गए
डायमंड क्रिकेट ग्राउंड इस्लामाबाद में प्रेसीडेंट ट्रॉफी का मैच खेलने उतरे बाबर आजम को उस वक्त बहुत गुस्सा आ गया जब एक विकेट गिरने के बाद कुछ फैंस मैदान के अंदर चले गए और बाबर के साथ फोटो और सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे. एक फोटो तक तो ठीक था अगले ही पल बाबर को गुस्सा आया और उन्होंने फैन को जोर का धक्का दे मारा और दूसरे का मोबाइल लेकर बहुत जोर से दूर फेंक दिया. इस घटना के बाद मैदान पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई. जिसको लेकर बाबर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा. बाबर आजम का मोबाइल तोड़ना और फैंस का चलते मैच में मैदान पर घुसना दोनों ही गलत था पर शायद उससे भी ज्यादा गलत पीसीबी का इस तरह के मैच में बदइंतजामी था.
कई बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे
जब पाकिस्तान बोर्ड को पता था कि कई बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे तो उनको वहां पर सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए थे जो नहीं था जिसकी वजह पहली गलती दर्शको ने की जो चलते मैच में मैदान पर चले गए और दूसरी महा गलती बाबर ने की जो उन्होंने फैंस का धक्का मारा और मोबाइल तक तोड़ दिया. बाबर का करियर भी इन दिनों वेंटीलेटर पर है और वो इस तरह की हरकत से फैंस की सहनभूति भी खो रहे है क्योंकि जिस तरह से उनको इस घटना के बाद ट्रोल किया गया वो बहुत अच्छे संकेत नहीं है.
इसे भी पढ़ें. राष्ट्रपति का बिलासपुर दौरा: छह घंटे श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा श्री नयना देवी मंदिर