पाकिस्तान में चीन के प्रोजेक्ट पर ब्लास्ट, BLF की महिला ने छह पाक सैनिकों संग खुद को उड़ाया, सामने आई तस्वीरें

Islamabad: पाकिस्तानी में बलूचिस्तान के चगाई स्थित चीन के एक प्रोजेक्ट पर भीषण बम ब्लास्ट हुआ. जिसमें छह पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक मारे गए सभी सैनिक प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात थे. यह एक आत्मघाती हमला था, जिसे बलूच लिब्रेशन फ्रंट (BLF) की महिला ने अंजाम दिया था. इसी बीच BLF ने फिदायीन हमला करने वाली महिला की जानकारी साझा की है.

चीन की कॉपर और गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट केंद्र पर हुआ यह हमला

महिला सुसाइड बॉम्बर का नाम जरीना राफीक था. जिसने पाकिस्तानी सैनिकों के साथ खुद को भी उड़ा लिया. हालांकि पाकिस्तान ने अभी तक इसपर कोई बयान नहीं दिया है. यह हमला चीन की कॉपर और गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट केंद्र पर हुआ. पाकिस्तान की फ्रंटियर कॉप की यूनिट यहां तैनात थी. हालांकि यह हमला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि BLF ने पहली बार इस तरह का आत्मघाती हमला किया है.

आत्मघाती हमले को सफलापूर्वक अंजाम

बलूच लिब्रेशन आर्मी  (BLA) की मजीद ब्रिगेट ने पहली बार आत्मघाती हमले को सफलापूर्वक अंजाम दिया है. इससे पहले यह विद्रोही गुट जाफर एक्सप्रेस को भी हाइजैक कर चुका है. BLF के प्रवक्ता ग्वाहराम बलूच के अनुसार यह फिदायीन हमला हमारी साड्डो ऑपरेशन बटालियन (SOB) ने अंजाम दिया है. इस बटालियन का नाम कमांडर वाजा साडो उर्फ सदाथ मैरी के नाम पर रखा गया है.

27 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

BLF ने 28-29 नवंबर को पाकिस्तान में 29 बड़े हमलों को अंजाम दिया था. जिसमें 27 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई. BLF के लड़ाकों ने गवादर में स्थित पाकिस्तानी सेना के कोस्ट गार्ड कैंप पर भी ग्रेनेड लॉन्च किया था. इस IED हमले में BLF ने खुफिया अधिकारियों को निशाना बनाया था. इसके अलावा BLF ने मस्तुंग शहर में स्थित पाकिस्तानी सेना के मेजर के घर पर भी हमला किया था.

इसे भी पढ़ें. शामली में मुठभेड़ः पुलिस ने कुख्यात इनामी बदमाश का काम किया तमाम, कांस्टेबल को लगी गोली

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version