Bangladesh-India: बांग्लादेश की आर्मी ने बॉर्डर पर तैनात किया किलर ड्रोन, इंडियन आर्मी भी अलर्ट पर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh-India: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हिंसा को लेकर भारत के लोगों में काफी गुस्‍सा है. ऐसे में भारत सरकार बार-बार इन घटनाओं पर आपत्ति भी जता रही है साथ ही मोहम्मद यूनुस सरकार के सामने अपनी नाराजगी भी दर्ज करा चुकी है, जिससे दोनों देशों के संबंधों के बीच कुछ खटास आ गई है.

दरअसल, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपने देश में हो रही हिंसा को रोकने और दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर करने के बजाय अब एक नया कारनामे को अंजाम दिया है. उसने पश्चिम बंगाल में चिकेन नेक एरिया के पास टर्किश ड्रोन तैनात कर दिया हैं.

बांग्‍लादेश ने तुर्की से खरीदे हथियार

जानकारी के मुताबिक, ये ड्रोन अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) बायरकतार TB2 हैं और बांग्लादेश ने इसी साल ऐसे 12 ड्रोन तुर्की से खरीदे हैं, जिसे सर्विलांस और इंटेलीजेंस के लिए बांग्लादेश की 67वीं सेना ऑपरेट कर रही है. यह जानकारी उस वक्‍त सामने आई है, जब बंगाल के पास सीमा पर पड़ोसी मुल्क में आतंकी गतिविधियों की खबरें सामने आ रही हैं.

अलर्ट मोड में भारतीय सेना

हालांकि कई खुफिया इनपुट्स के द्वारा यह भी जानकारी मिली है कि बांग्‍लादेश में शेख हसीना के पीएम पद से इस्‍तीफा देने और देश छोड़कर भारत जाने के बाद से वहां चरमपंथियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं. ऐसे में सीमा के पास बांग्लादेश का यह कदम भारत के लिए सुरक्षा के लिहाज से  काफी महत्वपूर्ण है और यही वजह है कि भारत की भी पड़ोसी देश के हर कदम पर नजर है. साथ ही भारतीय सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है.

इसे भी पढें:-ब्रिटेन में इस्लाम का बोलबाला! ONS ने जारी किया बच्चों के नामों का आकड़ा; जानिए टॉप पर कौन-सा नाम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version