भारत की मदद के लिए मोहम्मद यूनुस ने कहा धन्यवाद, डॉक्टर्स की भी जमकर की तारीफ

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भारतीय डॉक्टर्स समेत 21 विदेशी फिजिशियन और नर्सों की टीम की तारीफ की है. दरअसल, रविवार को मोहम्मद यूनुस ने स्टेट गेस्ट हाउस में विदेशी डॉक्टर्स की मेडिकल टीम से मुलाकात की और उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया.

बता दें कि बांग्लादेश में हाल ही में सेना का एक लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था, जिसमें 27 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 170 से अधिक घायल थे. ऐसे में अंतराष्‍ट्रीय मेडिकल टीम ने ढ़ाका पहुंचकर हादसे में घायलों के इलाज में मदद की. इन विदेशी डॉक्टर्स की टीम में चीन, सिंगापुर और भारत के डॉक्टर्स और नर्से शामिल रहीं.

यूनुस ने सभी डॉक्‍टर्स का जताया आभार

वहीं, रविवार को सभी डॉक्टर्स से मुलाकात कर मोहम्मद यूनुस ने उनका आभार जताया. उन्‍होंने कहा कि ‘ये टीम न सिर्फ अपनी स्किल के साथ बांग्लादेश आई बल्कि अपने बड़े दिल के साथ भी आई. इनकी मौजूदगी से न सिर्फ साझा मानवता की पुष्टि हुई है बल्कि इस संकट के समय में वैश्विक साझेदारी का मूल्य भी पता चला है.’

कई जिंदगियां बचाने में की मदद

ढाका पहुंची इस मेडिकल टीम में 10 सदस्य सिंगापुर के, 8 चीन के और 4 भारत से गए विशेषज्ञ शामिल थे, जिन्‍होंने हादसे में घायल लोगों के इलाज में काफी मदद की. इसी बीच मोहम्मद यूनुस के स्वास्थ्य मामलों के सलाहकार प्रोफेसर सैयदुर रहमान ने कहा कि विशेषज्ञों की इस टीम की मदद से कई जिंदगियां बचाने में मदद मिली.

इसके अलावा, बांग्लादेश की स्वास्थ्य सलाहकार नूरजहां बेगम ने भी विदेशी डॉक्टर्स की इस टीम से मुलाकात की. साथ ही उनके काम और उनकी मदद की जमकर तारीफ की. इतना ही नहीं मोहम्मद यूनुस ने डॉक्टर्स की इस टीम से अपील की कि वे बांग्लादेश के साथ संपर्क बनाए रखें और बांग्लादेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर बनाने में मदद करें. इस दौरान चीन और सिंगापुर के राजदूत भी मौजूद रहे.

इसे भी पढें:-थाईलैंड और कंबोडिया के बीच का संघर्ष जल्‍द होगा समाप्‍त, दोनों देशों के नेता मलेशिया में करेंगे बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version