‘बांग्लादेश के ख़िलाफ़ भी हमें संघर्ष करना पड़ रहा है!’ हार के बाद पूर्व PAK क्रिकेटरों में नाराजगी

Islamabad: पहले वनडे में बांग्लादेश से हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों में खासी नाराजगी देखने को मिली है. टीम की हार पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने कहा, “हमारी बैटिंग लगातार ढह रही है. बांग्लादेश ने बहुत स्मार्टली प्ले किया है. हम उम्मीद कर रहे थे कि ये स्पिन ट्रैक होगा, उन्होंने बाऊंसी ट्रैक बना दी.” उन्होंने कहा, “हम तेज़ गेंदबाज़ी खेल ही नहीं पा रहे हैं. बांग्लादेश पाकिस्तान के लिए आउट ऑफ़ सिलेबस साबित हुआ.”

कीवी टीम की रणनीति पर उठाए थे सवाल

इससे पहले टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत को पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने न्यूजीलैंड द्वारा दिया गया गिफ्ट बताया था और कीवी टीम की रणनीति पर सवाल भी उठाए थे. आमिर ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर के फैसलों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके गलत फैसलों की वजह ने भारत विश्व कप जीत गया. मोहम्मद आमिर ने हर बड़े मौकों पर भारतीय टीम की हार की भविष्यवाणी की थी और हर मैच के बाद वह झूठे साबित हुए थे.

मुझे समझ नहीं आए बदलाव

पाकिस्तान के एक टीवी शो पर मोहम्मद आमिर ने कहा,”न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को श्रेय. वे वाइड गेंदबाजी कर रहे थे और वहां से छक्के लग रहे थे. न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में किए गए बदलाव मुझे समझ नहीं आए. जब टीम को पता था कि अभिषेक शर्मा स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, तब भी स्पिन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया गया.”

विश्वास ही नहीं होता…

वहीं पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ़ ने एक्स पर लिखा, “विश्वास ही नहीं होता कि हम कितना नीचे गिर गए हैं कि अब बांग्लादेश के ख़िलाफ़ भी हमें संघर्ष करना पड़ रहा है.” उन्होंने कहा, “अगर यही हमारा स्तर है, तो पाकिस्तान अपनी वह पुरानी गरिमा कैसे वापस पाएगा? बता दें कि पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम की पहले वनडे में बांग्लादेश के हाथों आठ विकेट की हार का सामना करना पडा.

बांग्लादेश ने सिर्फ़ 15.1 ओवर में मैच जीता

ढाका में खेले गए मैच में 115 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने सिर्फ़ 15.1 ओवर में मैच जीत लिया. इसी के साथ बांग्लादेश तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 से आगे हो गया है.

इसे भी पढ़ें. सदन में बोले लोकसभा अध्यक्ष Om Birla- यह सदन 140 करोड़ लोगों की आवाज, नियमों से ऊपर कोई नहीं

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version