बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी, 35 साल बाद सांसद डाल रहें वोट, मिर्जा फखरुल की जीत तय

Dhaka: बांग्लादेश में गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए जातीय संसद भवन में मतदान हो रहा है. खास बात यह है कि 1991 के बाद पहली बार देश के सांसद सीधे राष्ट्रपति चुनने की प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं. मतदान शाम 5 बजे तक होगा. राष्ट्रपति चुनाव की जरूरत पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के पद छोड़ने के बाद पड़ी. 76 साल के शहाबुद्दीन ने 24 जुलाई को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था.

21 अगस्त की शाम लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ 

वह अप्रैल 2023 से राष्ट्रपति पद पर थे. BNP ने पहले ही घोषणा कर दी है कि मिर्जा फखरुल 21 अगस्त की शाम बंगभवन में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. हालांकि मुकाबला दो उम्मीदवारों के बीच है, लेकिन संसद में सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के भारी बहुमत के कारण पार्टी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर का राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है.

349 सांसद मतदान के लिए योग्य

चुनाव आयोग ने कुल 349 सांसदों को मतदान के लिए योग्य माना है. चटगांव-4 सीट फिलहाल खाली है, क्योंकि अदालत के आदेश के बाद वहां निर्वाचित उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई थी. 350 सदस्यों वाली संसद में BNP और उसके सहयोगी दलों के पास स्पष्ट बहुमत है. BNP के पास 247 सीटें हैं, जबकि जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के विपक्षी गठबंधन के पास 81 सांसद हैं. बाकी सीटें छोटे दलों और निर्दलीय सदस्यों के पास हैं.

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष ओली अहमद उम्मीदवार

विपक्षी गठबंधन ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष ओली अहमद को उम्मीदवार बनाया है. लेकिन वह खुद सांसद नहीं हैं, इसलिए राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं डाल सकते. इसके उलट मिर्जा फखरुल खुद सांसद हैं और चुनाव में मतदान कर सकते हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो शपथ लेते ही उनकी संसद सदस्यता खत्म हो जाएगी.

लंबे समय से BNP की राजनीति में सक्रिय

78 साल के मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर अर्थशास्त्र की पढ़ाई कर चुके हैं और लंबे समय से BNP की राजनीति में सक्रिय हैं. वह पार्टी के महासचिव रह चुके हैं और 2001 से 2006 के बीच सरकार में स्थानीय शासन मंत्री के अलावा कृषि, नागरिक उड्डयन और पर्यटन से जुड़े मंत्रालय भी संभाल चुके हैं. 2016 में उन्हें BNP का महासचिव बनाया गया. अब पार्टी ने उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए उतारा है.

इसे भी पढ़ें. लखनऊ में सनसनीखेज वारदातः बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या की, खुद को भी किया शूट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version