चीन के बाद भूटान में भूकंप ने मचाई भीषण तबाही, रिक्टर स्केल पर जानें कितनी रही तीव्रता

Bhutan : वर्तमान समय में भारत का पड़ोसी भूटान भूकंप के झटके खा रहा है. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह भूकंप केवल 10 किलोमीटर गहराई पर हुआ, जिससे आफ्टरशॉक्स की संभावना बनी हुई है. इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि भूकंप 8 सितंबर 2025 को सुबह 11:15 बजे आया था. इसका केंद्र भूटान के 26.89 उत्तर अक्षांश और 91.71 पूर्व देशांतर पर था.

भूटान में फॉल्ट लाइंस भी मौजूद

जानकारी देते हुए बता दें कि भूटान, हिमालय की युवा पर्वतमाला में स्थित है, जो इसे भूकंपीय रूप से संवेदनशील बनाता है. इस दौरान भारतीय सिस्मिक कोड का कहना है कि भूटान जोन IV और V में आता है, प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में सबसे अधिक भूकंप आते है. बताया जा रहा है कि भूटान में कई सक्रिय फॉल्ट लाइंस मौजूद हैं और इनसे बड़े भूकंप आने का खतरा बना रहता है.

चीन में भी आया भूकंप

जानकारी देलते हुए बता दें कि कुछ समय पहले चीन में भी 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था और सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह भूकंप भी 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया था. ऐसे में वहां भी आफ्टरशॉक की संभावना बनी हुई है. इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट ने जानकारी दी है कि कम गहराई वाले भूकंप अक्सर गहरे भूकंपों की तुलना में अधिक नुकसान पहुंचाते हैं.

 इसे भी पढ़ें :- नेपाल में बिगड़े हालातः संसद में घुसे Gen-Z प्रदर्शनकारी, पुलिस ने की फायरिंग, 14 की मौत, सेना ने संभाला मोर्चा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version