Japan: जापान की ‘ब्लैक विडो’ सीरियल किलर की मौत; अमीर लोगों को बनाती थी निशाना

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Black Widow: जापान के ‘ब्लैक विडो’ के रूप में पहचाने जाने वाली 78 वर्षीय सीरियल किलर चिसाको काकेही की मौत की खबर है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हिरासत केंद्र में काकेही की मौत हो गई. दरअसल काकेही को उनके पति समेत तीन लोगों की हत्‍या और चौथें की हत्‍या के प्रयास में सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी.

कैसे हुई काकेही की मौत

न्याय मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ओसाका हिरासत केंद्र में बंद काकेही गुरुवार को अपने सेल में बेहोश मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हालांकि काकेही की मौत कैसे हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किसी अज्ञात बीमारी की वजह से उसकी जान गई है.

क्या है मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल किलर महिला काकेही ने कथित तौर पर पीड़ितों को घातक जहर साइनाइड देने के बाद बड़ी बीमा राशि इक्‍ट्ठा की थी. उसने 10 सालों में बीमा भुगतान और विरासत में एक अरब येन (उस समय नौ मिलियन डॉलर) जुटा लिए थे. हालांकि बाद में वित्तीय व्यापार में सब धन गंवा दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

बता दें कि क्योटो, ओसाका और ह्योगो में साल 2007 और 2013 के बीच हुई हत्याओं के मामले में काकेही को साल 2017 में मौत की सजा सुनाई गई थी. वहीं, साल 2021 में इस सजा को बरकरार रखा गया था. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश युको मियाजाकी के मुताबिक, सीरियल किलर महिला पहले पुरुषों को अपने जाल में फंसाती थी और फिर उसे मारने के लिए साइनाइड का इस्तेमाल करती थी, जो एक क्रूर अपराध है.

बुजुर्गों या बीमार पुरुषों को बनाती थीं निशाना

जानकारी के मुताबिक, महिला बुजुर्गों या बीमार पुरुषों को अपना निशाना बनाती थी. वह डेटिंग एजेंसियों के माध्यम से ऐसे लोगों से मिलती थी, जो अमीर और निःसंतान हों. इसके बाद उन्‍हें पूरी तरह अपने ऊपर विश्वास दिलाती थी और फिर जान से मार देती थी. जब मामला संज्ञान में आया तो दो पुरुषों के शरीर से जहर मिला. साथ ही कचरे से साइनाइड भी मिला था.

महिला के पति की भी हुई साइनाइड से मौत

हालांकि, उस दौरान अधिकारियों उन दोनों पुरुषों की जांच नहीं की क्‍योंकि उन्‍हें लगा कि किसी बीमारी के वजह से उनकी मौत हो गई है, लेकिन बाद में इसाओ काकेही की भी साइनाइड से मौत का मामला सामने आया, जो वर्तमान में महिला का पति था. तभी पुलिस को शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढें:-100 रु में बि‍क रहे 1 रुपये के नोट, करेंसी खरीदने के लिए मची होड़, जानिए क्या है इसका पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से…

 

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version