Brides Smuggling: रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, बांग्लादेशी लड़कियों की तस्करी कर रहे चीनी एजेंट

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Brides Smuggling in Bangladesh: बांग्‍लादेश की लड़कियों पर चीन की बुरी नजर है. दरअसल चीन के कुछ एजेंट बांग्‍लादेश की लड़कियों की तस्‍करी कर रहे हैं. बांग्‍लादेश में चीनी नागरिक पहले गरीब लड़कियों को प्‍यार के जाल में फंसाते हैं, फिर उनसे शादी कर चीन लेकर चले जाते हैं. वहां लड़कियों को देह व्‍यापार में धकेल देते हैं. जो लड़कियां वेश्‍यावृत्ति में असमर्थ होती हैं, उनके बॉडी पार्ट्स की तस्करी की जाती है. एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक जुलाई 2023 को बांग्लादेश के उत्तरी जिले चुआडांगा में एक गरीब विधवा महिला ने अपनी 19 साल की बेटी की शादी चीन के नागरिक कुई पो वेई से की थी. करीब 6 महीने बाद ही कुई पो पत्नी को लेकर चीन पहुंच गया और उसे देह व्‍यापार के लिए मजबूर किया. मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता की मां ने 31 मार्च 2024 को ढाका ट्रिब्यूनल में केस दर्ज कराया.

10-15 ग्राहकों के सामने किया जाता है पेश

पीड़िता की मां के मुताबिक बेटी ने 11 मार्च 2024 को फोन करके बताया था कि उसके पति और उसके साथियों ने बहुत शारीरिक यातनाएं दीं. उसे हर रोज 10 से 15 ग्राहकों के सामने लाया गया. विरोध करने पर धमकी दी कि यदि ऐसा नहीं किया तो उसके बॉडी पार्ट्स को बेच दिया जाएगा. महिला ने बताया कि ऐसा ही चार अन्य गरीब महिलाओं के साथ भी हुआ है.

500 से ज्यादा बांग्‍लादेशी लड़कियों की तस्‍करी

रिपोर्ट के मुताबिक, 1 मई 2024 को बांग्लादेश के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने भी स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि एक गैंग ने उसकी बहन को चीन में तस्करी करने के मकसद से ढाका में बंदी बनाकर रखा था. 21 साल की बहन को नर्सिंग में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर ढाका ले जाया गया, लेकिन वहां उसे चीन के नागरिक से शादी करने के लिए मजबूर किया गया. वहीं, चटगांव हिल महिला संघ की अध्यक्ष पिंकी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षो में 500 से ज्यादा लड़कियों की चीन में तस्‍करी हुई है, जिनकी उम्र करीब 13 साल है.

ऐसा नहीं है कि चीन केवल यह रैकेट बांग्लादेश में ही चला रहा है, इससे पहले पाकिस्तान से भी ऐसी खबरें सामने आई थीं. रिपोर्ट में बताया गया था कि 2019 में 600 गरीब पाकिस्तानी लड़कियों को चीन के लड़कों की दुल्हन के रूप में बेचा गया था.

ये भी पढ़ें :- Israel Hamas War: इजरायली सैनिकों ने गाजा में किए ताबड़तोड़ हमले, 40 फिलिस्तीनियों की मौत

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version