रिफॉर्म पार्टी के कार्यकर्ता की टिप्पणी पर ब्रिटिश पीएम Rishi Sunak ने जताई नाराजगी, कहा- ‘नाइजल फराज के लिए काम करने वाले शख्स…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

United Kingdom: ब्रिटेन में रिफॉर्म यूके पार्टी के लीडर नाइजल फराज के लिए चुनावी कैंपेन करने वाले एक शख्स ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उसने ऋषि सुनक के लिए नस्लवादी शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें गाली भी दी.

रिफॉर्म पार्टी के कार्यकर्ता एंड्र्यू पार्कर का एक वीडियो ब्रिटेन के चैनल 4 न्यूज ने जारी किया है. इसमें पार्कर ने कहा, “मैंने हमेशा से ब्रिटेन के चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी का समर्थन किया है. लेकिन, अब वे भी लेबर पार्टी की तरह बन गए हैं. आज एक पाकिस्तानी हमारा नेतृत्व कर रहा है. वह किसी काबिल नहीं है.”

उनके इस वीडियो पर ऋषि सुनक ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि नाइजल फराज के लिए काम करने वाले शख्स ने मुझे गाली दी है. मुझे दुख है कि मेरी 2 बेटियों को यह सब सुनना पड़ा. मुझे इससे गुस्सा आ रहा है और फराज को इसका जवाब देना होगा.

फरेज ने की नस्लीय टिप्पणी की निगेल की निंदा

इधर रिफॉर्म यूके पार्टी के नेता निगेल फरेज ने उस नस्लीय टिप्पणी की निंदा की और कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एंड्रयू पार्कर का बयान काफी भयावह है. बता दें, संसद के लिए चुनाव लड़ रहे निगेल फरेज ने कहा कि कुछ लोगों के कृत्यों से काफी निराशा हुई है और ऐसी भावनाएं पार्टी या उसके समर्थकों के विचारों को नहीं दर्शाती हैं.  निगले फरेज ने एक बयान में कहा, कुछ लोगों की तरफ से व्यक्त की गई ऐसी भावनाओं का मेरे अपने विचारों, हमारे समर्थकों या रिफॉर्म यूके के अधिकांश लोगों के विचारों से कोई लेना-देना नहीं है.

यह भी पढ़े: Sudan: सूडानी सेना और RSF के बीच फिर छिड़ा जंग, अकाल के कगार पर पहुंचा देश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version