भारतीय नर्स ने UAE में जीती 24 लाख रुपये की लॉटरी, 5 साल बाद हाथ लगा जैकपॉट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bumper Lottery Result: संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाली एक भारतीय नर्स की 100,000 दिरहम की लॉटरी लगी. इस खबर को सुनते ही नर्स खुशी से झुम उठी, लेकिन इस खबर को वास्‍तविक्‍ता में बदलने में पांच साल लग गए. बता दें कि महिला केरल की मूल निवासी है, पिछले 15 वर्षो से अजमान में रह रही है.

दरअसल, गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अजमान में रहने वाली 40 वर्षीय पंजीकृत नर्स टिंटू जेसमोन ने बिग टिकट ड्रॉ सीरीज 281 में 100,000 दिरहम (लगभग 24 लाख रुपये) जीते हैं. जेसमोन ने 30 नवंबर को 10 प्रतिभागियों के एक समूह के हिस्से के रूप में विजेता टिकट (नंबर 522882) खरीदा था. बता दें कि बिग टिकट खरीदने वालों के बीच समूह में टिकट खरीदना एक लोकप्रिय विकल्प है, जिससे प्रतिभागियों को टिकट की कीमत के साथ-साथ पुरस्कार राशि भी साझा करने की सुविधा मिलती है.

रंग लाई जेसमोन की मेहनत  

वहीं, लॉटरी लगने के बाद जेसमोन ने बताया कि ‘मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मैं जीत गई हूं.’ रिपोर्ट्स के अनुसार, जेसमोन को बिग टिकट के बारे में पहली बार सोशल मीडिया, दोस्तों और सहकर्मियों के माध्यम से पता चला और उन्होंने पांच साल पहले अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया और आखिरकार उनकी लगन रंग लाई.

जेसमोन ने बताया कि वह पुरस्कार राशि को समूह के सदस्यों के बीच समान रूप से बांट देंगी. उन्होंने यह भी कहा कि वह दोबारा जीतने की उम्मीद में बिग टिकट एंट्री खरीदती रहेंगी.

केरल के एक और शख्स को लगा था जैकपॉट 

इस साल की शुरुआत में, केरल के एक अन्य निवासी ने 3 करोड़ यूएई दिरहम (लगभग 70,56,65,400 रुपये) जीते थे. बहरीन में चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत मनु मोहनन ने बिग टिकट रैफल के लिए दो टिकट खरीदे थे. ‘दो टिकट खरीदो, एक मुफ्त पाओ’ योजना के तहत उन्हें एक टिकट मुफ्त मिला. लाइव टीवी शो में ड्रॉ के दौरान, होस्ट ने मोहनन को बुलाया और बताया कि उन्होंने टिकट नंबर 535948 पर 3 करोड़ दिरहम जीते हैं. हैरान मोहनन को होस्ट से तीन बार पूछना पड़ा कि क्या वह जो सुन रहे हैं वह सच है.

इसे भी पढें:-‘जवाब होगा और भी खतरनाक…’, सीरिया में एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप ने ISIS को दी चेतावनी

Latest News

राष्ट्रीय एकता का समागम: एसएमवीडी यूनिवर्सिटी कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में देशहित में दिलाई गई शपथ

New Delhi: राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' समारोह का...

More Articles Like This

Exit mobile version