रैपिड रेस्पोंस यूनिट भेजने को तैयार…कैलिफोर्निया में अमेरिका की बेबसी देख दुश्मन देश ने बढ़ाया मदद का हाथ

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

California Fires: अमेरिका के कैलिफोर्निया में बीते छह दिन से लगी आग पर अभी तक नियंत्रण नहीं पाया जा सका है. यहां अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई गई है. कैलिफोर्निया में लगी इस आग से सबका ध्यान अमेरिका की ओर गया है. दुनिया के कई देशों ने अमेरिका की ओर सहायता का हाथ बढ़ाया है. अब अमेरिका के कट्टर दुश्मन देश ने भी आग से बचाव के लिए अमेरिका की मदद के लिए हाथ आगे किया है.

मदद के लिए तैयार ईरान

कट्टर इस्‍लामिक देश ईरान ने शनिवार को कैलिफोर्निया में लगी आग को रोकने में अमेरिका के अधिकारियों की मदद करने की बात कही है. ईरान के पेजेशकियन प्रशासन की प्रवक्ता फतेमेह मोहजेरानी ने कहा कि ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी कैलिफोर्निया में आग से बचाव के लिए अपनी रैपिड रेस्पोंस यूनिट भेजने के लिए तैयार है.

ईरान ने जताई सहानुभूति

प्रवक्‍ता फतेमेह मोहजेरानी ने कहा कि इंसान दूसरे देशों के घरों और प्राकृतिक संसाधनों के विनाश को देख कर शांत नहीं बैठ सकता, चाहे इससे युद्ध हो या प्रकृति का प्रकोप. उन्होंने कहा कि हम कैलिफोर्निया के लोगों के साथ हैं, जो अपने घर, संपत्ति खो चुके हैं और गंभीर जलवायु परिवर्तन के वजह से इस विनाशकारी जंगल की आग को झेल रहे हैं. हमारी सहानुभूति उनके साथ है.

गाजा युद्ध का कैलीफोर्निया कनेक्शन

वहीं ईरान की हार्डलाइनर मीडिया ने लॉस एंजिल्स की आग को ईश्वरीय क्रोध का परिणाम और गाजा संघर्ष में इजरायल का समर्थन करने के लिए अमेरिका की सजा बताया है.

ये भी पढ़ें :- खीरी में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ आयोजन, बोले MLA राजेश्वर सिंह- ‘आज वैश्विक चिंता का विषय बन गया…’

 

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version