कनाडा में भीषण गर्मी और बाढ़ ने मचाई तबाही, एयर क्वालिटी भी बनी जानलेवा, चेतावनी जारी

Ottawa: कनाडा के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, जबकि पश्चिमी प्रांतों में भारी बारिश, बाढ़ और जंगलों की आग से हालात गंभीर बने हुए हैं. उधर, मौसम विभाग ने कई इलाकों में हीट वार्निंग, बाढ़ अलर्ट और एयर क्वालिटी वार्निंग जारी की है. कनाडा की सरकारी मौसम एजेंसी Environment Canada के अनुसार, ओंटारियो और क्यूबेक के कई इलाकों में गुरुवार को तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

महसूस होने वाला तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक

अधिक नमी के कारण लोगों को महसूस होने वाला तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. विशेष रूप से टोरंटो में गर्मी का असर बेहद गंभीर बताया गया है. यहां Canada Day (1 जुलाई) और FIFA World Cup Fan Festival के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. भीषण गर्मी को देखते हुए टोरंटो प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम किए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार से तापमान में कुछ राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

स्विमिंग पूलों के समय को बढ़ाया

पार्कों में मोबाइल पीने के पानी के स्टेशन लगाए गए. सार्वजनिक स्विमिंग पूलों के समय को बढ़ा दिया गया. बुजुर्गों, अकेले रहने वाले लोगों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई. नागरिकों से धूप में कम निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई.  दूसरी ओर पश्चिमी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में लगातार भारी बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है.

कई क्षेत्रों में निकासी चेतावनी जारी

लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र Kananaskis में सड़कें पानी में डूब जाने के कारण लगभग 1,500 कैंपर अस्थायी रूप से फंस गए. प्रशासन ने कई क्षेत्रों में निकासी चेतावनी जारी की हैं. Calgary Stampede उत्सव शुक्रवार से शुरू होने वाला है, लेकिन इससे पहले शहर की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. Bow River और Elbow River का जलस्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है.

अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें

उत्तरी Saskatchewan में लगी जंगलों की आग का धुआं Calgary सहित अल्बर्टा के बड़े हिस्से तक पहुंच गया है. इस कारण Air Quality Warning जारी की गई है. प्रभावित क्षेत्रों में कैलगरी, एडमंटन, रेड डियर, बैंफ, कैनमोर और फोर्ट मैकमरे शामिल हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें. बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. जरूरत होने पर N95 मास्क का उपयोग करें.

इसे भी पढ़ें. भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिर से सामान्य हों, 100 से ज्यादा दिग्गजों ने PM Modi और शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version