आग से खेल रहा अमेरिका… ताइवान की मदद पर US पर भड़का चीन

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China: ताइवान को चीन के खिलाफ अमेरिका की ओर से लगातार सैन्य मदद पहुंचाया जाता है. अब अमेरिका के इस कदम पर चीन भड़क गया है. इस बाबत चीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को कड़े शब्‍दों में ताइवान को सैन्‍य मदद बंद करने के लिए कहा है. चीन ने खुलेआम कहा है कि ताइवान को सैन्य मदद पहुंचाकर अमेरिका आग से खेल रहा है. बीजिंग के इस बयान के बाद अमेरिका के साथ फिर से तनातनी बढ़ने लगी है.

आग से खेल रहा यूएस  

जानकारी दें कि शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रक्षा से जुड़े साजो सामान और सेवाओं तथा ताइवान के लिए सैन्य शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए 57 करोड़ दस लाख डॉलर तक के प्रावधान को मंजूरी दी. वहीं शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सैन्य बिक्री के लिए 29 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी गई है.

अमेरिका की ओर से ताइवान को सैन्य बिक्री और सहयोग देने की नयी घोषणाएं किए जाने के बाद रविवार को चीन सरकार ने विरोध जताया. साथ ही अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह आग से खेल रहा है.

ताइवान को हथियार देना बंद करे यूएस

चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में अमेरिका से ताइवान को हथियार देना बंद करने और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता को कमजोर करने वाले खतरनाक कदम को रोकने के लिए कहा. मालूम हो कि ताइवान एक लोकतांत्रिक द्वीप है, जिस पर चीनी सरकार बताती है. अमेरिकी सैन्य बिक्री और सहायता का उद्देश्य ताइवान को खुद की रक्षा करने और चीनी आक्रमण को रोकना है.

ये भी पढ़ें :- Prabhat Pandey Death Case: नोट‍िस के बाद भी हाज‍िर नहीं हुए अजय राय, SIT ने इन लोगों के दर्ज किए बयान

 

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version