China Birth Rate: चीन में फिर गिरी जन्म दर, शी ज‍िनपिंग की बढ़ी टेंशन

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Birth Rate: चीन में एक बार फिर जन्मदर में गिरावट दर्ज की गई है. नेशनल हेल्थ कमीशन की  तरफ से शुक्रवार को साल 2025 का आधिकारिक बुलेटिन जारी किया गया, जिसके मुताबिक  साल 2025 में चीन में 79.2 लाख (7.92 मिलियन) बच्चों का जन्म हुआ, जो चीन के लिए बड़ा झटका है क्योंकि एक साल की बढ़ोतरी के बाद जन्म दर में गिरावट देखी गई है.

दरअसल, चीनी सरकार लगातार जन्मदर बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रोग्राम चला रही है लेकिन इसका जमीन पर असर नहीं दिख रहा है. मीडिया के मुताबिक, साल 2025 के आखिर में देश की आबादी 140.489 करोड़ (1.40489 अरब) थी. इस दौरान जन्म दर प्रति 1,000 लोगों पर 5.63 रही, जबकि 1.131 करोड़ (11.31 मिलियन) मौतें दर्ज की गईं. यह प्रति 1,000 लोगों पर 8.04 की मृत्यु दर के बराबर है. वहीं, बीते साल जनसंख्या वृद्धि की प्राकृतिक दर गिरकर प्रति 1,000 लोगों पर -2.41 हो गई.

चीन में क्यों कम हो रही जन्म दर

बता दें कि चीन में जन्म दर में गिरावट दशकों से लागू सख्त सरकारी निगरानी वाले जन्म नियंत्रण (एक बच्चा) कानून के कारण हैं. चीन में वन-चाइल्ड पॉलिसी के तहत वर्षों तक सख्त जनसंख्या नियंत्रण लगा रहा. हालांकि इस कानून को साल 2016 में समाप्त कर दिया गया है इसके बावजूद देश में जन्म दर बढ़ नहीं रही है. हालांकि चीन अभी भारत के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है.

2024 में दिखी थी बढ़ोतरी

जनसंख्या के पुराने आंकड़ों के मुताबिक, चीन में साल 2021 से 2024 के बीच सालाना जन्म हर वर्ष 1.062 करोड़, 95.6 लाख, 90.2 लाख और 95.4 लाख दर्ज किए गए थे. 2024 में प्रति 1,000 लोगों पर जन्म दर में 0.38 की सालाना बढ़ोतरी के बाद 2025 में यह दर फिर से गिर गई. वहीं, पिछले साल जन्म के समय चीन का लिंगानुपात 111.5 था, यानी हर 100 लड़कियों के मुकाबले 111.5 लड़कों का जन्म हुआ. वहीं, 2025 के आखिर तक चीन में औसत जीवन प्रत्याशा 79.25 साल तक पहुंच गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version