अमेरिका में चीन का जासूसी नेटवर्क बेनकाब, US अधिकारियों को जाल में फंसाने वाली 13 वेबसाइटें बंद

Washington: चीन द्वारा अमेरिकी कर्मचारियों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली 13 वेबसाइट को बंद कर दिया गया है. अमेरिकी न्याय विभाग ने बुधवार को बताया कि संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने 13 ऐसी वेबसाइट पर रोक लगा दी है. ये ऐसे कर्मचारी थे जिन्हें गोपनीय या संवेदनशील सरकारी सूचनाओं तक पहुंच प्राप्त थी. वहीं वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास के एक प्रवक्ता ने जासूसी के आरोपों को पूरी तरह मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण बताया है

कर्मचारियों के लिए नौकरी के विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, इन वेबसाइट को परामर्श कंपनियों से जुड़ा बताया जाता था और सुरक्षा मंजूरी रखने वाले वर्तमान एवं पूर्व सरकारी कर्मचारियों के लिए नौकरी के विज्ञापन देती थीं. हालांकि जांच में पता चला कि ये कंपनियां और नौकरी के प्रस्ताव पूरी तरह फर्जी थे. यह कार्रवाई पश्चिमी देशों की उन कोशिशों का हिस्सा है, जिनके तहत चीन पर संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए सरकारी कर्मचारियों की भर्ती करने के आरोपों को उजागर किया जा रहा है.

संवेदनशील सूचनाओं तक पहुंच बनाने का प्रयास

हाल में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका के खुफिया गठबंधन ‘फाइव आइज़’ ने भी चेतावनी जारी की थी कि चीन नौकरी संबंधी वेबसाइट्स के जरिए संवेदनशील सूचनाओं तक पहुंच बनाने का प्रयास कर रहा है. एफबीआई के शपथपत्र के अनुसार, इन फर्जी वेबसाइट को विश्वसनीय दिखाने के लिए चोरी या फर्जी पहचान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से तैयार तस्वीरों का उपयोग किया गया.

‘लिंक्डइन’ और अन्य नौकरी संबंधी मंचों पर भी साझा

नौकरी के विज्ञापन मुख्य रूप से वर्तमान या पूर्व अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए बनाए गए थे. इन वेबसाइट के लिंक अक्सर ‘लिंक्डइन’ और अन्य नौकरी संबंधी मंचों पर भी साझा किए जाते थे. न्याय विभाग ने कहा कि आवेदकों को उनके काम से संबंधित रिपोर्ट और संवेदनशील जानकारी देने के बदले धन की पेशकश की जाती थी.

चीन की खुफिया एजेंसियों से संबंध

अधिकारियों का आरोप है कि इस नेटवर्क के संचालकों के चीन की खुफिया एजेंसियों से संबंध थे और वे अपनी पहचान छिपाने के लिए क्रिप्टोकरेंसी तथा ऑनलाइन भुगतान प्रणालियों का इस्तेमाल करते थे. एफबीआई को इस नेटवर्क की जानकारी उन लोगों से मिली जिन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत की थी.

इसे भी पढ़ें. लेट हुई फ्लाइट, खराब हुआ किसान का पौधा, AirAsia को देना होगा 90,750 रुपये का मुआवजा

Latest News

ग्लोबल पावर की रैंकिंग में भारत के पास तेजी ऊपर उठने की क्षमता, एस. जयशंकर ने बताई देश के विकास की रफ्तार

India Global Power: दिल्ली में म्यूनिख लीडर्स मीटिंग में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अगले पांच से दस सालों...

More Articles Like This

Exit mobile version