पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना चीन का लग्ज़री विला, जिसे देखने आते हैं रईस, अब तक का सबसे महंगा घर!

China: इस समय पूरी दुनिया में चीन के सूझोउ शहर में स्थित एक आलीशान महलनुमा घर चर्चा का विषय बना हुआ है. खूबसूरत बगीचों, पारंपरिक चीनी नक्काशी और आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस इस द्वीप-महल को देखने और इसकी एक झलक पाने के लिए दुनिया भर से रईस और टूरिस्ट चीन पहुंचते हैं. यह चीन का अब तक का सबसे महंगा घर है, जिसकी भव्यता और कीमत सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं.

चीनी भाषा में मतलब

इस आलीशान विला को ‘ताओहुआयुआन’ नाम दिया गया है. चीनी भाषा में इसका मतलब होता है ‘यूटोपिया’—यानी एक ऐसी आदर्श और शांत दुनिया जहां सिर्फ सुख और शांति हो. यह घर चीन की मशहूर ‘दुशु झील’ के ठीक बीच में बने एक बेहद खूबसूरत प्राइवेट आइलैंड पर स्थित है. इस घर की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसका असली मालिक कौन है, यह आज तक कोई नहीं जानता.

मालिकाना हक पूरी तरह से गुप्त

इस आलीशान प्रॉपर्टी का मालिकाना हक पूरी तरह से गुप्त रखा गया है जो इसे और ज्यादा रहस्यमयी बनाता है. इस घर को तैयार करने में दुनिया भर के बेहतरीन आर्किटेक्ट्स को लगाया गया था. यह प्रॉपर्टी करीब 72,400 वर्ग फुट के विशाल एरिया में फैली हुई है. इसे पूरी तरह से बनकर तैयार होने में 3 साल से भी ज्यादा का समय लगा था. इस घर के अंदर कुल 32 आलीशान बेडरूम और 32 हाई-टेक बाथरूम बनाए गए हैं.

सूरज की प्राकृतिक रोशनी

घर का नक्शा इस तरह तैयार किया गया है कि इसके हर एक कमरे में सूरज की प्राकृतिक रोशनी सीधी पहुंचती है. इस पूरे विला का डिजाइन यूनेस्को की विश्व धरोहरों से प्रेरित है. इसे फेंगशुई के सभी नियमों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसे तराशने के लिए खास पारंपरिक कारीगरों की मदद ली गई थी. चीन के बाजार में इसकी कीमत 1 अरब युआन है. डॉलर में आंका जाए तो यह संपत्ति लगभग 150 मिलियन डॉलर की है. भारतीय मुद्रा के हिसाब से इस एक अकेले घर की कीमत करीब 1200 करोड़ रुपये बैठती है.

इसे भी पढ़ें. ‘सपा के बागी सांसदों का नेतृत्व करेगा बलिया का लाल’, ओमप्रकाश राजभर का दावा

Latest News

BSNL का धांसू ऑफर, सिर्फ ₹1 में 24 दिन की वैलिडिटी; डेली 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

BSNL ने नए ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला FRC प्लान फिर से उपलब्ध कराया है. इस प्लान में 24 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 1GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है. जानें इस प्लान की पूरी डिटेल.

More Articles Like This

Exit mobile version