चीन में AI रोबोट ने की लोगों पर हमला करने की कोशिश, सामने आया वीडियो

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Robot Attack: चीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर चीन के एक रोबोट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक इवेंट के दौरान रोबोट को भीड़ की तरफ बढ़ते हुए देखा जा सकता है. यह रोबोट लोगों पर हमला कर देता है. वायरल वीडिया में कार्यक्रम के दौरान AI द्वारा नियंत्रित रोबोट ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया, रोबोट के ऐसा करने पर वहां मौजूद लोग घबरा गए.

रोबोट का वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ह्यूमनॉइड रोबोट भीड़ की ओर आगे बढ़ता है और कुछ लोगों पर हमला करने का प्रयास करता है. इस घटना से वहां खलबली मच जाती है. हालांकि, समय रहते सुरक्षा कर्मी रोबोट पर नियंत्रण पर लेते हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना सॉफ्टवेयर गड़बड़ी के वजह से हुई. सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के चलते रोबोट ने इस तरह व्यवहार किया था. गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

सुरक्षा उपायों पर देना होगा ध्यान

चीन में हुई इस घटना ने AI तकनीक की सुरक्षा और उसके संभावित खतरों को लेकर नई बहस को जन्म दे दिया है. एक्‍सपर्ट का मानना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता है. पिछले साल जुलाई में साउथ कोरिया में हुई उस घटना को कैसे भुलाया जा सकता है जहां एक रोबोट ने काम के दौरान सीढ़ियों से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. एक ओर जहां AI ने काम को आसान किया है वहीं दूसरी ओर यह नई मुसीबतें भी पैदा कर रहा है.

ये भी पढ़ें :- महाकुंभ में आस्था का सैलाबः महाशिवरात्रि के महास्नान से पहले संख्या 64 करोड़ पार

 

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version