क्या चीन ने बना लिया ‘हाइपरसॉनिक मिसाइलों का काल’? ड्रैगन के दो नए फाइटर जेट की झलक देख दुनिया हुई हैरान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China’s Anti-Hypersonic Missile Radar System: चीन लगातार अपने सैन्‍य ताकतों में इजाफा कर रहा है. वो हर बार नए-नए विनाशक हथियारों का निर्माण कर दुनिया को हैरान कर रहा है. इसी बीच हाल ही में चीन ने दो नए फाइटर जेट की झलक दिखाई है, जिससे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह छठी पीढ़ी के फाइटर जेट हैं. ड्रैगन ने दुनिया को एक ऐसा रडार सिस्टम दिखाया है, जो उसे अभेद्य बनाता है.

दरअसल, चीन ने पिछले महीने के अंत में एक एडवांस लंबी दूरी के रडार सिस्टम का वीडियो जारी किया था, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह सिस्टम हजारों मील दूर एडवांस मिसाइलों से लेकर हाइपरसॉनिक मिसाइलों तक को ट्रैक करने और उन्हें नष्ट करने की क्षमता रखता है.

दुनिया में किसी के पास नहीं ऐसा रडार

बता दें कि ऐसा रडार दुनिया में अभी तक किसी देश के पास नहीं है, जो किसी हाइपरसॉनिक मिसाइल को मार गिरा सके. हालांकि रूस अपने S-500 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के माध्‍यम से हाइपरसॉनिक मिसाइलों को मारने की क्षमता का दावा करता है, लेकिन अभी तक उसका टेस्ट नहीं हुआ है.

चीनी राष्ट्रपति ने सेना को किया संबोधित

चीनी नववर्ष पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) को संबोधित किया. साथ ही अपनी लंबी दूरी की रडार सिस्टम को दुनिया को दिखाया है. जिसे लेकर जानकारों का कहना है कि चीन का यह रडार एक एडवांस अलार्मिक सिस्टम है, जो चीन की सीमा से हजारों मील दूर से आ रहे खतरों का भांप सकता है और उन्हें खत्म करने की ताकत भी रखता है.

चीनी रडार है ‘हाइपरसॉनिक मिसाइलों का काल’?

वहीं, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने राष्ट्रपति जिनपिंग को इस रडार सिस्टम का वीडिया भेजा. इसमें जमीन पर एक रडार स्टेशन को दिखाया गया. वीडियो में चीन के तीनों सेनाओं के अधिकारियों के साथ एयरस्पेस फोर्स के अधिकारी दिखाई दिए., लेकिन इस रडार के बार में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि यक कैसा है, इसकी कितनी क्षमता है…

वहीं, डिफेंस एक्सपर्ट का कहना है कि चीन अपनी पूर्व चेतावनी क्षमताओं को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है और वीडियो में जो रडार सिस्टम दिख रहा है वो लंबी दूरी की मिसाइलों को नष्ट करने वाला रडार हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः-Donald Trump: ‘बहुत दुर्भाग्यशाली साबित होगा…’, डोनाल्ड ट्रंप ने की ईरान के साथ समझौते की पेशकश

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version