चीन के साथ गद्दारी, अमेरिका का दिया साथ… शी जिनपिंग ने देश के सबसे बड़े आर्मी जनरल को किया बर्खास्‍त

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chinese Army: चीन की शी जिनपिंग सरकार ने एक चौंकाने वाले फैसला लेते हुए सेना के सर्वोच्च अधिकारी झांग यूक्सिया को बर्खास्त कर दिया है. दरअसल, झांग को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के काफी करीब माना जाता था, दोनों बचपन के दोस्‍त थें. जिनपिंग के इस फैसले को लेकर चीन के सेना अधिकारियों का कहना है कि झांग यूक्सिया ने पैसे के लिए देश के साथ गद्दारी की, जिसकी वजह से उन्हें पद से हटा दिया गया है.

वॉल स्ट्रीट जनरल ने चीनी अधिकारियों के हवाले से झांग को लेकर एक रिपोर्ट लिखी है, जिसमें उन्‍होंने कहा है कि झांग ने पैसे लेकर परमाणु से संबंधित खुफिया जानकारी अमेरिका को शेयर किए. इसकी जानकारी मिलते ही जिनपिंग ने उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया, जिसे एक चीनी अखबार ने सफाई अभियान बताया है. अखबार ने लिखा कि चीन के सर्वोच्च नेता सेना के भीतर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. इसके अलावा, चीन के सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि झांग जिनपिंग के तख्तापलट में जुटे थे.

रिपोर्ट में सामने आया झांग का काला चिट्ठा

दरअसल, वॉल स्ट्रीट जनरल के मुताबिक चीन के परमाणु कार्यक्रमों का संचालन करने वाली सरकारी कंपनी चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन के पूर्व महाप्रबंधक गु जून ने हाल ही में जिनपिंग को एक रिपोर्ट सौंपी हैं, जिसमें झांग के बारे में जानकारी दी गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 75 वर्षीय झांग ने अमेरिका को चीन के परमाणु हथियारों की तकनीकी जानकारियां शेयर की.

अमेरिका के निशाने पर चीन के परमाणु हथियार

बता दें कि चीन के परमाणु हथियार अमेरिका के निशाने पर है. अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा था कि चीन लगातार परमाणु हथियार बना रहा है. अमेरिका भी अब परीक्षण करेगा. चीन के पास 600 के करीब परमाणु हथियार हैं.

सेना में भ्रष्टाचार से परेशान चीन

दरअसल, सेना में लंबे समय से भ्रष्टाचार को लेकर चीन परेशान है. साल 2023 से अब तक चीन में भ्रष्टाचार के आरोप में 80 से ज्यादा सैन्य अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल के मुताबिक 2024 में जहां दुनिया के देशों ने खूब हथियार बेचे, वहीं चीन इस मामले में फिसड्डी रहा. चीन की कंपनियां भ्रष्टाचार की वजह से ज्यादा हथियार नहीं बेच पाई, जिससे देश को राजस्‍व का भी नुकसान हुआ है. यही वजह है कि चीनी सरकार ने अब सेना में सफाई अभियान चलाने का फैसला किया है और खुद सर्वोच्च नेता शी जिनपिंग इसे लीड कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:-अमेरिका में फिर विमान हादसा, बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ प्राइवेट जेट  

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version