कोलंबिया में आया भीषण भूकंप, 6.3 तीव्रता से डोली धरती, ढह गई कई इमारतें  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Colombia Earthquake: कोलंबिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसके बाद वहां के लोगों में हड़कंप मच गया. इस दौरान लोग घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे. जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप के झटके कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से लगभग 170 किलोमीटर दूर महसूस किए गए.

राजधानी बोगोटा से लगभग 170 किलोमीटर पूर्व में आए भूकंप की वजह से लोग दहशत में आ गए. इस भूकंप के झटके कोलंबिया के ज्‍यादातर हिस्‍सों में महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक, भूकंप के केंद्र से कुछ ही दूर पारटेब्यूनो शहर में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. कुछ इमारतें ढह भी गई हैं. इनमें एक चर्च भी शामिल है. चर्च की एक दीवार गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है.

मानवीय नुकसान की कोई खबर नहीं

बता दें कि कोलंबिया में आए इस भूकंप की वजह से किसी तरह के मानवीय नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि कुछ जगहों पर मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई है. कई इमारतों को नुकसान हुआ है, वहां मलबे को हटाए जाने का काम शुरू कर दिया गया था.

इसे भी पढें:- Malaysia: मलेशिया में बड़ा सड़क हादसा, कार से टकराई यूनिवर्सिटी की बस, 15 छात्रों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version