कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा: टेकऑफ के दौरान क्रैश हुआ C-130 हरक्यूलिस, 110 सैनिक थे सवार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Colombia Plane Crash: कोलंबिया में सेना का एक बड़ा विमान हादसे का शिकार हो गया, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया. यह दुर्घटना अनंतपुर जिले के पोर्टो लेगुइजामो इलाके में हुई, जो पेरू सीमा के करीब स्थित है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सेना का C-130 हरक्यूलिस विमान 110 सैनिकों को लेकर उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य

हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक कम से कम 20 घायल सैनिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में दुर्घटनास्थल से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि मौके पर सेना और राहत दलों की भारी तैनाती की गई है.

हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल इस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि विमान शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर जाकर गिरा.

निर्माता कंपनी की प्रतिक्रिया का इंतजार

यह विमान अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा बनाया गया है. हालांकि, अब तक कंपनी की ओर से इस हादसे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

राष्ट्रपति ने जताया दुख

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि उम्मीद है इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई होगी. साथ ही उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत दिए. राष्ट्रपति ने स्पष्ट कहा कि अब इस मामले में और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

C-130 हरक्यूलिस विमान 1950 के दशक में बनाए गए थे और कोलंबिया ने इन्हें 1960 के दशक में खरीदा था. हाल ही में बोलिविया में भी ऐसा ही हादसा सामने आया था, जहां एल अल्टो में एक C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. उस घटना में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और करीब 30 लोग घायल हुए थे.

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This