कोरोना की वापसी! सिंगापुर के बाद भारत में भी मिले कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Corona New Variant: कोरोना महामारी को शायद ही कोई भुला सकता है. भारत में भी कोरोना के कारण काफी भयावह स्थिति देखने को मिली थी. इन सब के बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. एक बार फिर से कोरोना के मामले विश्व के कई देशों में बढ़ रहे हैं. कोरोना के नए वैरिएंट FLirt लगातार बढ़ रहा है. इसी के साथ भारत में भी कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिला है. अमेरिका, सिंगापुर के बाद अब भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से उछाल आया है.

बढ़ते कोराना मामलों को लेकर सिंगापुर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एक बार फिर से मास्क पहनने और कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है. सबसे हैरान करने वाली बात है कि एक हफ्ते के भीतर ही सिंगापुर में 25000 से अधिक कोरोना के नए मामलों को रिपोर्ट किया गया है. इससे चिंता और बढ़ गई है.

भारत में भी मिले नए वैरिएंट के संक्रमित

अगर भारत के संदर्भ में बात करें तो महाराष्ट्र के साथ-साथ देश के कई राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले मिले है. महाराष्ट्र में अब तक KP.2 वैरिएंट के 146 केस सामने आए हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल में इस वैरिएंट के संक्रमितों की संख्या 36 है. अगर मीडिया रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो जो भी संक्रमित सामने आए हैं, उनमें एक ही प्रकार के लक्ष्ण देखने को मिल रहे हैं. हालांकि, नए वैरिएंट से संक्रमित होने के कारण किसी को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आई है.

देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि ये दोनों जेएन1 स्वरूप के उप स्वरूप हैं और इनका संबंध अस्पताल में भर्ती होने के मामलों और गंभीर रूप से बीमार होने से नहीं है.

सिंगापुर में स्थिति चिंताजनक

सिंगापुर में एक बार फिर से कोराना के मामलों में उछाल के कारण स्थिति चिंताजनक हो गई है. वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना के मामलों को लेकर कहा कि आने वाले दो से 4 हफ्तों में कोरोना अपने पीक पर हो सकता है. सिंगापुर में FLiRT वैरिएंट के दो स्ट्रेन, KP.1 और KP.2, तेजी से फैल गए हैं. वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 5 मई से 11 मई के बीच 25,900 नए मामले दर्ज किए, जो पिछले सप्ताह दर्ज किए गए 13,700 मामलों से काफी ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: ‘एवरेस्ट मैन’ रीता शेरपा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 30 वीं बार फतह किया Mount Everest

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version