श्रीलंका में तूफान दितवाह ने मचाई तबाही, अब तक 123 लोगों की मौत, फ्लाइट्स कैंसिल होने से 300 भारतीय फंसे

New Delhi: श्रीलंका में तूफान दितवाह ने भयानक तबाही मचाई है. तूफान के कारण यहां कम से कम 123 लोगों की मौत हो गई है. राहत बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है. वहीं अब दितवाह धीरे-धीरे भारत की ओर बढ रहा है. तूफान की वजह से कई फ्लाइट्स कैंसिल किए गए हैं. फ्लाइट्स कैंसिल होने से 300 भारतीय यात्री तीन दिनों से कोलंबो में फंसे हुए हैं.

PM मोदी ने भी दुख जताया

भारत ने तूफान दितवाह से प्रभावित श्रीलंका तक अपनी मानवीय मदद बढ़ाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साइक्लोन में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया और इमरजेंसी मदद भेजने की पुष्टि की थी. साइक्लोन दितवाह की वजह से चेन्नई जाने वाली कई फ्लाइट्स कैंसिल है. वहीं दुबई से श्रीलंका होते हुए भारत आ रहे करीब 300 यात्री पिछले तीन दिनों से कोलंबो के बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. इनमें करीब 150 यात्री तमिल के हैं.

भारतीय दूतावास के साथ कोऑर्डिनेट करने का निर्देश

एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने आरोप लगाया है कि खराब मौसम की वजह से ऑपरेशन में रुकावट की वजह से उन्हें ठीक से खाना, पानी और बेसिक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. तमिलनाडु के सीएम एम. के. स्टालिन ने पब्लिक डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी को कोलंबो में भारतीय दूतावास के साथ कोऑर्डिनेट करने का निर्देश दिया है. इसके बाद अधिकारियों ने कोलंबो में फंसे तमिलों की सुरक्षित वापसी पक्का करने के लिए भारतीय हाई कमीशन के अधिकारियों से बातचीत की है. सरकार ने एयरपोर्ट पर मुश्किलों का सामना कर रहे यात्रियों के लिए ममद की मांग की है.

भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान दितवाह श्रीलंका के बाद अब भारत के उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है. IMD ने तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. चक्रवाती तूफान दितवाह रविवार की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचेगा. इस दौरान भारी बारिश के साथ 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

इसे भी पढ़ें. DGCA ने एयरबस A318, A319, A320 और A321 विमानों के लिए जरूरी सुरक्षा दिशा-निर्देश किए जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version