इजराइल और ईरान के बीच जंग का खतरा, ईरान ने रूस से की महाशक्तिशाली हथियार की डिमांड

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran: हमास राजनीतिक प्रमुख इस्‍माइल हानिया के हत्‍या के बाद से ईरान और इजराइल में तनातनी बढ़ रही है. ईरान ने बदला लेने को लेकर इजराइल को खुले तौर पर धमकी दी है. दोनों देशों के मध्‍य सीधी जंग की संभावना के बीच तेहरान ने मॉस्को से महाशक्तिशाली एयर डिफेंस और रडार सिस्टम की डिमांड की है. जानकारी के अनुसार तेहरान ने जिस एयर डिफेंस और रडार सिस्‍टम की मांग की है वह एस-400 हैं. इसे दुनिया का शि‍क्‍तशाली एयर डिफेंस सिस्‍टम माना जाता है. इसकी जानकारी ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के अधिकारियों के हवाले से न्यूयॉर्क टाइम्स ने दी है.

ईरान ने की डिफेंस सिस्‍टम की मांग

ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान ने सोमवार को रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु की यात्रा के बाद डिफेंस सिस्‍टम का अनुरोध किया था. इस दौरान सर्गेई शोइगु ने कहा कि हम विभिन्न क्षेत्रों में ईरान के साथ पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं.

रूस ईरान का अनुरोध अस्‍वीकार नहीं कर सकता

वहीं इजरायल के मीडिया आउटलेड वाईनेट ने अपनी रिपोर्ट में सुरक्षा और खुफिया मामलों पर सलाह देने वाली एक संस्था के अधिकारी के हवाले से बताया है कि रूस खुद आर्थिक संकट से जूझ रहा है. उसके इजराइल के साथ आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, फिर भी वह ईरान की मदद के अनुरोध को अस्वीकार नहीं कर सकता. इसके पीछे की वजह यूक्रेन युद्ध हैं. यूक्रेन के साथ जंग मं रूस ईरानी ड्रोनों पर बहुत ज्‍यादा निर्भर है.

रूस की मजबूरी ईरान

बता दें कि अप्रैल में ईरानी हमले के बाद पश्चिम के कई नेताओं ने इजराइल को सपोर्ट देने का ऐलान किया था,  लेकिन तब रूस ईरान के समर्थन में था और इसे सही ठहराया था. पश्चिम के खुफिया अधिकारियों का कहना है कि मॉस्को-तेहरान संबंध यूक्रेन में रूसी हमले की प्रगति और ईरान के हथियारों पर रूस की निर्भरता के चलते गहरा रहे हैं. ईरान ने ऐसे वक्‍त में एस-400 डिफेंस सिस्‍टम की मांग की है, जब वह इजराइल पर हमले की तैयारी में है. हालांकि कि इजरायल ने भी ईरान को चेताया है कि अगर तेहरान से कोई हमला हुआ तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

पुतिन के करीबी शोइगु का ईरान दौरा

वहीं, ईरान की इजराइल को दिए खुली धमकी के बीच रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु ने ईरान का दौरा किया. सर्गेई शोइगु ने राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और शीर्ष अधिकारियों के साथ वार्ता की है. बता दें कि शोइगु 2012 से रूस के रक्षा मंत्री थे और पुतिन के सबसे करीबियों में से हैं. इसी साल मई में शोइगु को रूस की सुरक्षा परिषद का सचिव बना दिया था. रूस से एस-400 मिलने के बाद ईरान के खिलाफ इजराइल के लिए अभियान चलाना कठिन साबित होगा. एस-400 रक्षा प्रणाली की गिनती दुनिया के शक्तिशाली एयरडिफेंस सिस्टम में की जाती है. यह सिस्‍टम भारत में भी है.

ये भी पढ़ें :- जिन्हें खुश करने के लिए हसीना ने मुझे देश से निकाला आज उन्होंंने ही… लेखिका तसलीमा ने साधा निशाना

 

Latest News

अमेरिका को ईरान की सत्ता बदलने में दिलचस्पी नहीं, जेडी वेंस बोले- जनता चाहे तो हटाए सरकार

US Iran Clash: अजरबैजान की यात्रा कर वॉशिंगटन लौटने से पहले अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट...

More Articles Like This

Exit mobile version