जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में भारतीय-अमेरिकियों के साथ मनाई दिवाली, बोले- ‘राष्ट्रपति के रूप में मुझे…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Diwali 2024: राष्ट्रपति के रूप में मुझे व्हाइट हाउस में अब तक के सबसे बड़े दिवाली रिसेप्शन की मेजबानी करने का सम्मान मिला. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि बतौर सीनेटर, उप-राष्ट्रपति और राष्ट्रपति के रूप में काम करते हुए मेरे स्टाफ के प्रमुख सदस्य दक्षिण एशियाई अमेरिकी रहे. उक्‍त बातें राष्ट्रपति जो बाइडन ने कही.

बता दें कि बीते दिन यानी सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया. इस कार्यक्रम में लगभग 600 प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी नागरिक शामिल हुए.

जो बाइडन ने इस बात पर जताया गर्व

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा, ‘कमला हैरिस से लेकर डॉ. विवेक मूर्ति और यहां मौजूद बहुत से लोगों के लिए मुझे गर्व है कि मैंने अमेरिका जैसा दिखने वाला प्रशासन बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को निभाया.’ बाइडन के संबोधन से पहले भारतीय अमेरिकी युवा सामाजिक कार्यकर्ता श्रुति अमुला और अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति, सुनीता विलियम्स ने संबोधन दिया.

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This

Exit mobile version