भारत ही नहीं सिंगापुर में भी दिवाली की धूम, लोगों ने पटाखे जलाकर मनाया जश्‍न

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Diwali in Singapore: आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दिवाली की धूम मची हुई है. यह महज एक त्‍योहार ही नहीं बल्कि‍ बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक भी होता है. इस दिन लोग पटाखे जलाकर और एक दूसरे को मिठाइयां बांट कर जश्‍न मनाते है. भारत के अलावा अन्‍य कई देशों में भी  दि‍वाली की घूम देने को मिल रही है.

श्रमिकों ने परिवारों को लिखें संदेश

दरअसल, सिंगापुर में लोगों ने जमकर पटाखे जलाएं और खुशियां मनाई. भारत से आए प्रवासी कामगारों समेत 500 से अधिक लोगों ने सिंगापुर में हर्षोल्लास के दीपावली का त्योहार मनाया.  कार्यक्रम के दौरान कुछ श्रमिकों ने अपने परिवारों के लिए शुभकामना संदेश लिखे, जिन्हें बाद में उनके घर भेजा जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर के श्रम मंत्रालय और ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एलुमनी सिंगापुर’ ने लोकप्रिय तटवर्ती इलाके गार्डंस बाय द बे के फ्लॉवर फील्ड हॉल में दीपावली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया था.

आप भले ही घर से दूर है, लेकिन अकेले नहीं…

इस कार्यक्रम में शामिल हुए श्रम मामलों के राज्य मंत्री दिनेश वासु दास ने कहा कि वर्ष 2025 सिंगापुर की स्वतंत्रता के 60 वर्ष पूरे होने के कारण विशेष महत्व रखता है. प्रवासी समुदाय को दीपावली समारोह में आमंत्रित करने का मकसद उनके योगदान के लिए सिंगापुर की ओर से कृतज्ञता प्रकट करना है.

राज्‍य मंत्री ने आगे कहा कि “हम जानते हैं कि घर से दूर रहना आसान नहीं होता… इसलिए हम यहां आए हैं, एक साथ त्योहार मनाने के लिए और यह बताने के लिए कि भले ही आप अपने घर से दूर हों, लेकिन सिंगापुर में आप अकेले नहीं हैं.

इसे भी पढें:-‘दिवाली की रोशनी से जगमगाते रहे…’, पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version