Donald Trump ने पांच अफ्रीकी देश के नेताओं को व्हाइट हाउस में किया आमंत्रित, व्यापार और निवेश समझौते पर चर्चा की उम्‍मीद  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन और रूस समेत कई देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है. इसी बीच ट्रंप ने पांच अफ्रीकी देशों के नेताओं को व्‍हाइट हाउस में आमंत्रित किया है. इन देशों में गैबॉन, गिनी-बिसाऊ, लाइबेरिया, मॉरिटानिया और सेनेगल शामिल है. ट्रंप के व्‍हाइट हाउस में आमंत्रण को लेकर इन देशों के राष्‍ट्रपतियों को उम्मीद है कि उन्हें महत्वपूर्ण व्यापार और निवेश समझौते मिलेंगे.

महत्वपूर्ण खनिजों और आर्थिक निवेश पर चर्चा

हालांकि इससे पहले ट्रंप ने अफ्रीका में आर्थिक निवेश बढ़ाने पर चर्चा के लिए व्हाइट हाउस में अफ्रीकी नेताओं के साथ बैठक की, जिसका मुख्‍य उद्देश्‍य ऐसे समझौतों पर बातचीत करना है जिनसे महाद्वीप में स्थित महत्वपूर्ण खनिजों तक अमेरिका की पहुंच बढ़े. अफ्रीकी देशों की यह बैठक चीन के बढ़ते आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव का मुकाबला करने की एक व्यापक रणनीति का भी हिस्सा है.

लाइबेरियाई राष्ट्रपति ने की ट्रंप के नीतियों की सराहना

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को अफ्रीकी नेताओं के एक समूह के साथ व्हाइट हाउस में हुई बैठक के दौरान, लाइबेरियाई राष्ट्रपति जोसेफ बोकाई ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के प्रति समर्थन व्यक्त किया. इस दौरान बोकाई ने कहा कि ‘लाइबेरिया संयुक्त राज्य अमेरिका का पुराना मित्र है और हम फिर से अमेरिका को महान बनाने की ट्रंप के नीति में विश्‍वास करते है. इसके साथ ही उन्‍होंने लाइबेरिया में और अधिक अमेरिकी निवेश का आह्वान किया.

इसे भी पढें:-यूक्रेन के साथ बढ़ते तनाव के बीच मलेशिया में रूसी विदेश मंत्री और रुबियों की मुलाकात   

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version