US News: कमला हैरिस को डोनाल्ड ट्रंप ने बताया धोखेबाज, लगाया ये आरोप !

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को धोखेबाज बताया. डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक्स पोस्ट कर कमला हैरिस पर रैली में बड़ी भीड़ दिखाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. वहीं, हैरिस ने डोनाल्‍ड ट्रंप के आरोपों का जवाब दिया है.

ट्रंप ने हैरिस पर आरोप लगाया कि मिशिगन के डेट्रॉयट में हुई रैली की तस्वीरों में एयरपोर्ट पर जो भीड़ दिखाई गई, वह नकली है. कमला हैरिस के विमान के बाहर एयरपोर्ट पर कोई था ही नहीं. एआई का इस्तेमाल करके उन्होंने बड़ी भीड़ दिखाई. वह धोखेबाज हैं.

डोनाल्‍ड ट्रंप ने आगे कहा, एयरपोर्ट पर कमला हैरिस का कोई इंतजार नहीं कर रहा था. डेमोक्रेट्स ऐसे ही धोखा देकर चुनाव जीतते हैं. कमला के बारे में सब कुछ नकली है.

वहीं, कमला हैरिस और टिम वॉल्ज अभियान ने डोनाल्‍ड ट्रंप के आरोपों का जवाब दिया. सोशल मीडिया मंच एक्स पर रैली की वास्तविक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा गया कि यह 15 हजार लोगों की भीड़ की वास्तविक तस्वीर है. पोस्‍ट में यह भी लिखा गया है कि लगता है ट्रंप की ऊर्जा कम हो रही है. इसलिए उन्होंने एक सप्ताह से स्विंग स्टेट में कोई अभियान नहीं चलाया. एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा गया कि चेतावनी इस वीडियो की सामग्री ट्रंप को परेशान कर सकती है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version