ट्रंप का दावा-ईरान का 10 मिनट में आया नया ऑफर, हमने खारिज कर दिया! आखिर क्या है ताजा प्रस्ताव..?

Washington: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली प्रस्तावित शांति वार्ता अधर में है. एक-दूसरे की जिद से बात आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव जारी है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने एक नया शांति प्रस्ताव भेजा, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया है. ट्रंप ने शनिवार को फ्लोरिडा से वाशिंगटन आने के लिए एयर फोर्स वन विमान में सवार होने से पहले कहा कि उन्होंने हमें एक प्रस्ताव भेजा, जो बेहतर हो सकता था.

10 मिनट के अंदर हमें मिला दूसरा प्रस्ताव 

दिलचस्प बात यह है कि जब मैंने इसे खारिज कर दिया तो 10 मिनट के अंदर हमें दूसरा प्रस्ताव मिला, जो काफी बेहतर है. हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि ताजा प्रस्ताव में क्या है? उन्होंने बस यही कहा कि ईरान ने काफी पेशकश की हैं. हालांकि ट्रंप ने कहा कि उनकी एक शर्त यह है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने ईरान के साथ नए दौर की वार्ता इसलिए रद्द कर दी, क्योंकि इसके लिए बहुत सफर करना पड़ता है.

अमेरिका टेलीफोन के जरिये करेगा समझौता 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनके वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की मुलाकात देश के नेता से नहीं होने वाली थी. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका टेलीफोन के जरिये समझौता करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वे (ईरान) जब चाहें, हमें कॉल कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि सबकुछ हमारे नियंत्रण में है. उधर, तेहरान मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संभावित संघर्ष को खत्म करने के प्रयासों को आगे बढ़ाने में जुटा हुआ है.

दोबारा पाकिस्तान पहुंचेंगे अराघची 

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर पाकिस्तान का दौरा करने जा रहे हैं. अराघची पहले ओमान और रूस की यात्रा करेंगे और उसके बाद दोबारा पाकिस्तान पहुंचेंगे. संभावना है कि वह रविवार को इस्लामाबाद लौटेंगे.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा: स्विस एयर विमान के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version