अमेरिकी सेना को तत्काल कार्रवाई रोकने का आदेश, क्या ईरानी मिसाइलों के हमले से डर गए ट्रम्प..?

US-Iran War: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नरम पड गए हैं. ट्रंप ने फिलहाल ईरान के साथ सीधे टकराव को और बढ़ाने से बचने का संकेत दिया है. दरअसल, अमेरिका की एयर डिफेंस क्षमता को लेकर नई चिंताएं सामने आई हैं. रिपोर्टों के अनुसार ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने में बड़ी संख्या में इंटरसेप्टर मिसाइलों के इस्तेमाल से अमेरिकी भंडार तेजी से घट रहा है.

इंटरसेप्टर मिसाइलों के घटते स्टॉक पर चर्चा

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाइट हाउस में हाल के दिनों में कई उच्चस्तरीय बैठकों में इंटरसेप्टर मिसाइलों के घटते स्टॉक पर चर्चा हुई. चिंता तब और बढ़ गई जब जॉर्डन में एक ईरानी मिसाइल अमेरिकी एयर डिफेंस को भेदते हुए तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत का कारण बनी. बताया जा रहा है कि लगातार दो सप्ताह तक ईरान के खिलाफ की गई भारी बमबारी और उसके जवाब में हुए मिसाइल हमलों ने अमेरिकी रक्षा संसाधनों पर दबाव बढ़ा दिया है.

इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार तेजी से खत्म

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने आशंका जताई कि यदि ईरान के साथ पूर्ण युद्ध शुरू होता है तो अमेरिका के इंटरसेप्टर मिसाइलों का भंडार तेजी से खत्म हो सकता है. इससे खाड़ी क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैन्य अड्डों की सुरक्षा कमजोर पड़ सकती है. इसी कारण ट्रंप प्रशासन फिलहाल तनाव कम करने और कूटनीतिक विकल्पों पर अधिक जोर देता दिखाई दे रहा है.

ईरान के साथ पूर्ण युद्ध संभव

अमेरिकी जनरल डैन केन ने व्हाइट हाउस को बताया कि ईरान के साथ पूर्ण युद्ध संभव है, लेकिन इससे मध्य पूर्व में अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के पास मौजूद एयर डिफेंस मिसाइलों का भंडार काफी कम हो जाएगा. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ईरान के पास अभी भी बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन मौजूद हैं, जिससे लंबा संघर्ष अमेरिका के लिए महंगा साबित हो सकता है.

हमेशा कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देते हैं

व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर स्टीवन चेउंग ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य या अमेरिकी सहयोगियों के खिलाफ आक्रामक गतिविधियां जारी रखीं तो सभी विकल्प खुले रहेंगे.

इसे भी पढ़ें. प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्री का पद, पहले ही दिन अधिकारियों संग की बैठक

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version