‘समझौते पर नहीं माने तो परिणाम भयानक होंगे!’, ट्रम्प ने ईरान को दी धमकी, NATO को भी लपेटा

Must Read

America Israel Iran War: मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर एक बेहद आक्रामक बयान दिया है. अपने ट्रूथ सोशल पर उन्होंने ईरान को नई धमकी दी है. उन्होंने साफ किया है कि अगर जल्द समझौते पर नहीं माने तो परिणाम भयानक होंगे. इसके साथ ही उन्होंने नाटो को भी धमकी दी है कि वो और अमेरिका ईरान युद्ध में नाटो के रवैये को कभी नहीं भूलेंगे.

ईरान के वार्ताकार “अजीब” और “कमजोर”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर किए गए अपने पोस्ट में ट्रंप ने ईरान के वार्ताकारों को “अजीब” और “कमजोर” बताया. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के प्रतिनिधि अमेरिका से समझौता करने के लिए “भीख मांग रहे हैं”, क्योंकि वे सैन्य रूप से पूरी तरह कमजोर हो चुके हैं और उनके पास वापसी का कोई मौका नहीं बचा है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ईरान सार्वजनिक रूप से ऐसा दिखा रहा है कि वह सिर्फ अमेरिकी प्रस्ताव पर विचार कर रहा है.

ईरान को जल्द गंभीर होना होगा

अपने संदेश में ट्रंप ने साफ चेतावनी दी कि ईरान को जल्द गंभीर होना होगा, वरना स्थिति ऐसी हो सकती है जहां “वापसी का कोई रास्ता नहीं बचेगा”. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में युद्ध और तनाव अपने चरम पर है. इस बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यह कूटनीतिक समाधान की संभावनाओं को कमजोर कर सकता है.

US को NATO से कुछ भी नहीं चाहिए

अपने सोशल ट्रूथ पर ट्रंप ने लिखा, ‘नाटो देशों ने ईरान जैसे विक्षिप्त राष्ट्र की मदद के लिए सरासर कुछ नहीं किया है, जो अब सैन्य रूप से पूरी तरह तबाह हो चुका है. अमेरिका को नाटो से कुछ भी नहीं चाहिए, लेकिन इस बेहद महत्वपूर्ण क्षण को “कभी मत भूलना’! विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की सख्त भाषा से दोनों देशों के बीच टकराव और बढ़ सकता है.

इसे भी पढ़ें. लंदन जा रही AIR INDIA की फ्लाइट 7 घंटे बाद वापस लौटी, आई थी तकनीकी खराबी, सऊदी से लिया यू-टर्न

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This