ट्रंप के परिवार में नए सदस्य की एंट्री, बेटे जूनियर ने इस मॉडल संग की सगाई  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump Jr engagement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार में नए सदस्य की एंट्री हुई है. इसकी जानकारी उन्‍होंने खुद 15 दिसंबर की रात व्हाइट हाउस में आयोजित क्रिसमस पार्टी के दौरान दी. ट्रंप ने बताया कि उनके बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की मशहूर सोशलाइट और रईशजादी बेटिना एंडरसन से सगाई हो गई है. इस अनाउंसमेंट के बाद पार्टी में मौजूद मेहमानों ने तालियां और बधाई दीं. इस मौके पर 47 साल के जूनियर ट्रंप ने भी अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि बेटिना ने उनके प्रपोजल को ‘हां’ कहकर स्वीकार किया.

एक साल से अधिक समय से है साथ

मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक, यह जोड़ा पिछले एक साल से अधिक समय से साथ है. ट्रंप परिवार के साथ बेटिना की नजदीकियां पहले से ही चर्चा में रही हैं. ट्रंप जूनियर दिसंबर 2024 में पाम बीच में एंडरसन की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे. ट्रंप जूनियर बेटिना को मार-ए-लागो में नए साल की पूर्व संध्या के समारोह में अपने मेहमान के रूप में लाए थे. बाद में एंडरसन इस साल जनवरी में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ गईं. अब दोनों की सगाई हो गई है.

जूनियर ट्रंप की तीसरी सगाई

हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब जूनियर ट्रंप की सगाई चर्चा में आई हो. यह उनकी तीसरी सगाई है. उन्होंने 2004 में वैनेसा ट्रंप को प्रपोज किया था और 2005 में फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में दोनों की शादी हुई थी. यह रिश्ता 13 साल तक चला, लेकिन 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया. इसके बाद ट्रंप जूनियर का नाम किम्बर्ली गुइलफॉय संग जुड़ा. दोनों की सगाई हुई और इस दौरान गुइलफॉय रिपब्लिकन पार्टी का जाना-पहचाना चेहरा बनी. हालांकि, यह रिश्ता भी खत्म हो गया. फिर 2024 में ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन की नजदीकियों की चर्चाएं शुरू हो गई.

कौन हैं बेटिना एंडरसन?

बता दें बेटिना एंडरसन काफी मशहूर सोशलाइट, मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं. वह पाम बीच के एक बेहद प्रतिष्ठित और संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता हैरी लॉय एंडरसन जूनियर अमेरिका के बैंकिंग सेक्टर में बड़ा नाम थे. वह सिर्फ 26 साल की उम्र में वर्थ एवेन्यू नेशनल बैंक के अध्यक्ष बने थे, जिससे वह उस समय अमेरिका के सबसे कम उम्र के बैंक प्रेसिडेंट बन गए. वहीं, 2013 में 70 साल की उम्र में अल्जाइमर के कारण उनका निधन हो गया. अब बेटिना एंडरसन ट्रंप परिवार की होने वाली बहू के तौर पर एक बार फिर सुर्खियों में हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह शादी अमेरिका की सबसे चर्चित शादियों में से एक होगी.

इसे भी पढें:-बड़ा खुलासा: सिडनी हमले में मारे गए पाक आतंकी के पास से मिला भारतीय पासपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता

Latest News

तीन जजों की बेंच द्वारा खारिज याचिका दूसरी बेंच में लिस्ट, CJI सूर्यकांत ने रजिस्ट्री की गहन जांच के दिए आदेश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के कामकाज को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने गंभीर नाराजगी...

More Articles Like This

Exit mobile version